मैकुलम की पीठ, हार्दिक का नाच, और टेलर की वापसी
आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बुधवार को हुए दिल्ली बनाम गुजरात के मैच में दिल्ली 1 रन से मैच हार गया. गुजरात ने 172 रन बनाये. उनका पहला विकेट ही 112 पे गिरा. ओपेनिंग पे आये स्मिथ ने 53 और मैकुलम ने 60 रन बनाये.
जवाब में दिल्ली की टीम ऐसे खेल रही थी जैसे लगा कि सन्डे के दिन किसी आठवीं के स्टूडेंट की एक्स्ट्रा क्लास लगवा दी गयी हो. 57 रन पे 4 विकेट ढेर हो चुके थे. लेकिन फिर आया क्रिस मॉरिस. और उसने ऐसे खेलने शुरू किया जैसे इक्ज़ाम देते टाइम आखिरी आधे घंटे में कोई ज़्यादा से ज़्यादा लिखने की कोशिश कर रहा हो. लेकिन आखिरी आंसर लिखने से पहिले ही कॉपी ले ली गयी. दिल्ली 1 रन से हार गया. मॉरिस ने 32 गेंद पे 82 रन बनाये.
नाच पांड्या नाच!
हार्दिक पांड्या दिख रहे हैं आईपीएल के गाने पे नाचते हुए. ट्वीट किया है खुद पांड्या ने. देखिये वीडियो:
https://twitter.com/hardikpandya7/status/725301065399197696
मलिंगा की जगह जेरोम टेलर
मलिंगा की घर वापसी हो चुकी है. उन्हें वर्ल्ड टी-20 के दौरान ही चोट लग गयी थी. अब उनकी जगह मुंबई इंडियन्स ने वेस्ट इंडीज़ के जेरोम टेलर को साइन किया है. जेरोम टेलर टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्ट इंडीज़ की टीम में भी थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
मैकुलम को क्यूं होता है पीठ में दर्द?
ब्रेंडन मैकुलम अब क्रिकेटर के साथ साथ डॉक्टर भी बन गए हैं. उनकी पीठ में दर्द हो रहा है. उन्होंने अपनी जांच की और पता लगा लिया कि आखिर क्यूं उनकी पीठ में इतना दर्द होता है? उन्हें समझ में आ गया है कि उनकी पीठ में इतना दर्द इसलिए होता है क्यूंकि वो अपने बल्ले को बहुत ही ज़्यादा तेज़ी से चलाते हैं. अरे, चलाते क्या, भांजते हैं. कोई बीच में आ जाये तो वो भी गेंद ही के साथ बाउंड्री पार ही जा के रुके.
ब्रेंडन ने बुधवार को गुजरात की और से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ़ 36 गेंद में 60 रन बनाये. 3 छक्के और 6 चउव्वे.
.webp?width=60)

