मंगलवार के मैच में पुणे की टीम ने हैदराबाद को हरा दिया. मैच के बीच में बारिश होजाने की वजह से रिज़ल्ट डकवर्थ लुइस मेथड से निकाला गया.अशोक डिंडा पुणे की तरफ सेकल अपना पहला मैच खेल रहे थे. आते ही बेहतरीन परफॉरमेंस दी. 4 ओवर में एक मेडन, 23रन और 1 विकेट. कुल 16 डॉट बॉल फेंकीं. हैदराबाद ने 20 ओवर में 118 रन बनाये. बारिशआ जाने के कारण खेल रुका. उस वक़्त पुणे की टीम 11 ओवर में 94 रन बना के खेल रही थी.डकवर्थ लुइस का स्कोर था 11 ओवर में 61 रन. पुणे जीत गयी. स्टीव स्मिथ 36 गेंद पे46 रन बनाके खेल रहे थे. हैदराबाद की और से शिखर धवन बैटिंग करते हुए आउट ही नहींहुए. वो ओपेनिंग करने आये थे. उन्होंने रन अब्नाये मात्र 56. 53 गेंद पर. इस हिसाबसे वो आईपीएल इतिहास में पूरे 20 ओवर खेलकर सबसे कम रन बनाने के मामले में दूसरेनम्बर पे पहुंच गए हैं. टॉप पर हैं हर्शल गिब्स. जिन्होंने 20 ओवर खेलके मात्र 53रन बनाये थे. वॉटसन का बैग शेन वाटसन ने अपने पिछले मैच के बाद एक फ़ोटो अपलोड की.ट्विटर पे. उनके बैग को लगेज रूम में जगह नहीं मिली. कहते हैं कि फुल हो गया था.ऐसे में उनके बैग को उनकी बगल वाली ही सीट पर रख दिया गया. उसे भी सेफ्टी बेल्टबांधनी पड़ी. नहीं बांधते तो गिर भी तो जाता? गब्बर की सेल्फी शिखर धवन ने सेल्फीपोस्ट की है. वो भी किसके साथ? युवी के साथ! युवराज सिंह टीम में वापस आ गए हैं.सनराइज़र्स हैदराबाद में. उनके आते ही शिखर धवन ने युवी के साथ सेल्फी अपलोड की.पांड्या भाइयों की अपनी पिच्चर चल रही है मुंबई इंडियंस में खेलते हैं दो-दोपांड्या. दोनों भिया हैं. हार्दिक पांड्या और कृनल पांड्या. दोनों चंडीगढ़ एयरपोर्टपे उतरे. और लग गए सेल्फी खींचने में.