मुझको जब भी लगता है कि ये खिलाड़ी अपने चरम पर है, वो मुझको ग़लत साबित कर देता है.कहता है, "नहीं. अभी मेरा बेस्ट बाकी है." विराट कोहली. आईपीएल टी-20 में गजब फॉर्मलेकर चल रहे कोहली ने सन्डे को सेंचुरी मार दी. हालांकि वो मैच ज़रूर हार गए. वैसेजो लोग कहते हैं कि कोहली अगला सचिन है, उनकी बात भी सही ही साबित हुई है. कैसे?अरे सचिन ने भी जब अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी मारी थी तब वो मैच हार गए थे. कोच्चीटस्कर्स केरला के खिलाफ़. दोनों ने पहली इनिंग्स में सेंचुरी मारीं. दोनों ही ने 100रन बनाये. और दोनों ही प्लेयर्स ने ये आखिरी गेंद पर सेंचुरी बनाई.दूसरे मैच में धोनी की टीम को गंभीर की टीम ने हरा दिया. पुणे बनाम कोलकाता. कोलकाता की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन सूर्यकुमार यादव ने लंगर डाल दिए. 49गेंद पे 69 रन. बीच इनिंग्स में हर ओवर में 8-10 रन लाते रहे. टीम की नैय्या पारलगायी. धोनी का बुरा दौर चल रहा है. वो कब सीरीज़ पलट दें, मालूम नहीं.पीटरसन की वापसीपीटरसन की घर वापसी हो गयी है. उनकी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. पुणेकी टीम वैसे भी डामाडोल स्थिति में मैच खेल रही थी कि एक और झटका लग गया है.Over & out, India! Injuries are all part of the job! Horrible tear in my calf!Sad to be leaving a really great bunch of boys but looking forward to being backwith my family! London bound for a summer off! Vacation till November! Bye fornow! Lots of love, KP xxxA photo posted by KP (@kp24) on Apr 23, 2016 at 10:04am PDT