यशस्वी ने तो मारा, चहल ने और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, सैमसन बोले- 'इन्हें लेजेंड का टैग दो...'
IPL में इतिहास रच दिया चहल ने. एकदम टॉप पर हैं...
.webp?width=210)
तारीख 11 मई, 2023. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता के बीच मैच खेला जा रहा था. कोलकाता की पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान नीतीश राणा (Nitish Rana) ने शिमरोन हेटमायर को कैच थमा दिया. और इसके साथ ही IPL को नया बॉलिंग किंग मिल गया. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) के रुप में. उन्होंने ड्वेन ब्रावो के 183 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चहल ने ये उपलब्धि अपने 143वें मैच में हासिल की.
लेग स्पिनर ने मैच में अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया. जिसमें वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर का विकेट शामिल था. चहल के नाम इस सीज़न अब 21 विकेट हो चुके हैं और वो पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लेग स्पिनर की जमकर तारीफ की. सैमसन ने मैच के बाद कहा,
‘मुझे लगता है कि उन्हें लेजेंड का टैग देने का समय आ गया है. उन्हें फ्रेंचाइजी में पाकर मैं बहुत आभारी हूं. हमें उनसे कभी बात करने की जरूरत नहीं होती, बस गेंद देना होता है. वह डेथ ओवर्स में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं, एक कप्तान के तौर पर ये देखना मेरे लिए काफी सुखद है.’
वहीं चहल के इतिहास रचने पर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने भी खास अंदाज में उनकी तारीफ की. फ्रेंचाइजी ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. इस दौरान युजी की जर्सी पर 184 लिखा हुआ है.
चहल के प्रदर्शन पर लौटें तो केकेआर के खिलाफ डेथ ओवर्स में उन्होंने दो ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. युजी ने कोलकाता की पारी का 17वां ओवर डाला, जिसमें उन्होंने चार रन देकर दो विकेट लिए. वहीं 19वें ओवर में उन्होंने तीन रन देकर एक विकेट लिया.
टॉप-5 में हैं चार स्पिनरअब बात IPL इतिहास के टॉप-5 विकेट टेकर की करें तो चहल के बाद लिस्ट में ब्रावो का नंबर आता है. जिनके नाम 161 मैच में 183 विकेट हैं. वहीं तीसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं. उन्होंने 176 मैच में कुल 174 विकेट हासिल किए हैं. जबकि लिस्ट में चौथे नंबर पर अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 160 मैच में 172 विकेट हासिल किए हैं. जबकि रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 196 मैच में अब तक 171 विकेट हासिल किए हैं.
वीडियो: धोनी ने छक्के लगाकर इस बार ऐसे माहौल बना गए

.webp?width=60)

