शुमभन गिल सेंचुरी के बाद भी निराश थे, मेंटॉर ने क्या खुलासा कर दिया?
गिल शतक मारें या देर रात तक जगें. ये काम कभी नहीं मिस करते!
.webp?width=210)
शुभमन गिल (Shubman Gill) कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. पहले इंटरनेशनल क्रिकेट और फिर IPL, गिल ने बॉलर्स की कुटाई करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. इस टूर्नामेंट के दौरान गिल बैक-टू-बैक सेंचुरी भी लगा चुके हैं. और उनकी नजर अब प्लेऑफ के मुकाबलों पर टिकी हुई हैं.
गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी. वहीं इसके अगले ही लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 104 रन जड़े थे. लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने के बाद भी वो खुश नहीं थे. ये खुलासा किया है गिल के मेंटॉर और दोस्त गुरकीरत मान ने. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,
गिल के मेंटॉर और दोस्त गुरकीरत मान ने बताया कि गिल मैच में रन बनाएं या ना बनाएं, लेकिन वो तुरंत फिर अगले मैच की तैयारी में लग जाते हैं. उन्होंने कहा,
गुरकीरत मान ने आगे बताया कि मैच देर रात से खत्म होने के बाद भी शुभमन गिल अपने रूटीन में कोई बदलाव नहीं करते. उन्होंने बताया,
कमाल के फॉर्म में हैं गिलगिल की बात करें तो इस सीज़न उन्होंने सभी 14 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 56.67 की औसत से कुल 680 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.47 का रहा है. गिल इस सीज़न दो सेंचुरी लगाने के अलावा चार हाफ सेंचुरी भी लगा चुके हैं.
वीडियो: विराट कोहली के शतक पर पाकिस्तानी क्रिकेटर की बात सुनी?

.webp?width=60)

