अपने पहले ही मैच में युवराज ने दिखा दिया कि उन्हें खत्म न माना जाए
जबकि इस बार वो सबसे कम कीमत पर बिके हैं.
Advertisement

युवराज अपने रंग में आ जाएं तो कुछ भी हो सकता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनका हमेशा भौकाल रहता है. वो मैदान पर उतरते हैं तो लोग उनसे कुछ मजेदार करने की उम्मीद करते हैं. युवराज सिंह ऐसा ही एक नाम है. 37 साल की उम्र में 19 साल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लिए युवी मुंबई इंडियन्स पहुंच गए हैं. यहां पहले ही मैच में युवी के बल्ले से 52 रनों की पारी निकली. 35 गेंदों पर 52 रन. 5 चौके औऱ तीन छक्के युवराज ने इस दौरान लगाए. वो अच्छे टच में दिखे. शुरू में थोड़े लकी रहे और उनका कैच छूटा मगर बार में वो गैप्स में शॉट्स निकालते हुए ये पचासा मार गए.
अब युवराज सिंह का बल्ला चले तो सभी को याद आती है 2011 के वर्ल्ड कप की. साथ ही उम्मीद जगती है कि वो 2019 वर्ल्ड कप भी खेल जाएं. वैसे डोमेस्टिक में भी अच्छा करने वाले युवराज एक बार कह चुके हैं कि वो 2019 का वर्ल्ड कप खेलकर अपने करियर को अलविदा कहना चाहेंगे. खैर, अभी तो युवराज की एक ही पारी सामने आई है. और उसमें भी टीम मैच हार गई. बस राहत की बात यही है कि युवराज सिंह के बल्ले में अभी जान है. ये इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल युवराज को कोई खरीददार नहीं मिल रहा था. आखिरी मौके पर मुंबई इंडियन्स ने युवराज को 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था. युवराज अगर इस बार अगर बढ़िया करते हैं तो उम्मीद कर सकते हैं कि युवराज का करियर आगे बढ़ेगा.
वीडियो भी देखें-
2015 में युवराज सिंह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर थे. दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था. उससे पहले भी 2014 में आरसीबी ने युवराज को 14 करोड़ में खरीदा था, मगर एक साल बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया गया क्योंकि उनकी फिटनेस और फॉर्म गड़बड़ चल रही थी. पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए युवराज ने 8 मैचों में सिर्फ 65 रन बनाए थे. वहीं अभी तक युवी ने 129 आईपीएल मैचों में 2704 रन बना लिए हैं. 13 हाफ सेंचुरी मारी हैं और अभी तक हाइएस्ट 83 रन है. इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच युवराज ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उस के बाद से टीम में जगह नहीं मिली. मगर युवराज को चाहने वालों को अभी भी लगता है कि इस लेफ्टी से बेहतर स्पिनर्स को कोई नहीं खेल पाता है और युवराज बैठकर जो छक्का मारते हैं, उसका कोई तोड़ नहीं है. तो दुआ कीजिए कि युवराज सिंह सीजन की पहली पारी की तरह अच्छा खेलें और अपनी अहमियत साबित करें.How Many days it has been watching this man raising his bat .... Great innings yuvi paji.... Play like yuvraj Singh bro... We all are there for you go calm and break their hopes paji... Love you and looking for great innings @YUVSTRONG12 #MIvDC pic.twitter.com/BphT9XV8Vx
— Iam emman (@emmanueljoe991) March 25, 2019
वीडियो भी देखें-

