The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IPL 2019: When a pizza delivery boy halts the RRvSRH match at Hyderabad

हैदराबाद और राजस्थान के बीच चल रहा मैच अचानक रुक गया, वजह ये पिज्जा था

हर किसी का ध्यान पिज्जा पर चला गया!

Advertisement
pic
30 मार्च 2019 (अपडेटेड: 30 मार्च 2019, 10:13 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच चल रहा था. राजस्थान की पहले बैटिंग थी. 12वां ओवर फेंका जा रहा था. गेंद विजय शंकर के हाथ में थी. सामने संजू सैमसन और अजिंक्य रहाणे बैटिंग कर रहे थे. शंकर ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए दौड़े तो 44 रन बनाकर खेल रहे सैमसन सामने से हट गए. वो हंसते हुए सामने स्टैंड्स की तरफ इशारा करने लगे. विजय शंकर भी मुस्कुरा कर रुक गए. अंपायर और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े अजिंक्य रहाणे भी पलट कर देखने लगे कि आखिर सामने कौन आ गया. जब टीवी कैमरा सामने दर्शक दीर्घा की तरफ घूमा तो दिखा कि एक पिज्जा डिलीवरी वाला दर्शकों को पिज्जा दे रहा है. वो इस बात से बेखबर दिखा कि उसकी मूवमेंट से सामने बैट्समैन का ध्यान भंग हो रहा है. वो काफी देर तक टहलता रहा. उधर कमेंट्री कर रहे माइकल कलार्क और हर्षा भोगले ने मजाक में कहा कि पिज्जा वाले को इधर कमेंट्री बॉक्स में आना चाहिए. वहीं एक महिला कमेंटेटर ये कहती हैं कि कलार्क को आईसक्रीम बहुत पसंद है, कोई जरा ला दे. खैर, पिज्जा बॉय की वजह से मैच कुछ देर रुका और फिर वो जैसे ही आगे बढ़ा, सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया. सैमसन इस मैच के शतकवीर रहे जिन्होंने 55 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेल डाली. ये इस सीजन का पहला शतक हैं. वीडियो देखिए-

Advertisement

Advertisement

()