आखिरकार विराट कोहली की टीम इस आईपीएल सीजन में अपना पहला मैच जीत ही गई. 7 मैचोंमें पहला मैच जीती. खुद कप्तान कोहली और एबी डिविलियर्स का बल्ला चला और टीम को जीतहासिल हुई. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में बेंगलोर ने 174 के टारगेट कोपार कर ये जीत हासिल की. विराट कोहली के लिए अच्छी खबर तो आई मगर साथ ही बुरी खबरभी साथ ही नत्थी थी. और वो ये कि विराट कोहली को 12 लाख रुपए का जुर्माना भी हुआहै. वो इसलिए क्योंकि इस मैच में कोहली की टीम का ओवर रेट स्लो था. ये कोहली की टीमका पहला जुर्म था इसलिए सिर्फ 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है. वैसे इस सीजनमें कोहली तीसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्हें स्लो ओवर रेट के लिए फाइन किया गया है.इनसे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा औऱ राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे पर भीस्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है. इस मैच में बेगलोर ने पहले फील्डिंग कीऔर पंजाब को 20 ओवरों में 173/4 के स्कोर पर रोक लिया. उसके बाद टीम के लिए कप्तानकोहली ने 53 गेंदों पर 67 रन और डिविलियर्स ने 38 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेलकरटीम को जितवा दिया. स्लो ओवर रेट का मसला इस बार काफी सामने आ रहा है क्योंकिज्यादातर टीमें अपने हिस्से के ओवर टाइम से खत्म नहीं कर पा रही हैं और मैच खत्महोने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है. इसके पीछे कई कारण हैं जैसे टीमेंड्यू यानी ओस के चलते जल्दी ओवर नहीं खत्म कर पाती हैं और स्ट्रेटीजिक टाइम आउट मेंभी टाइम जाता है. इस बारे में पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग औरसरराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी चिंता जता चुके हैं. जानकार मान रहे हैं किअंपायरों को इस मामले में सख्ती दिखाने की जरूरत है और कैरीबियन प्रीमियर लीग कीतरह अगर कोई टीम स्लो ओवर रेट रखती है तो उनके नेट रन रेट में पॉइंट कम कर दिएजाएं. इसपर टॉम मूडी पहले ही कह चुके हैं कि 12 लाख के फाइन से टीमों पर क्या हीफर्क पड़ता है. यहां टीमों को जिम्मेदारी से खेलना होगा. वहीं दिल्ली के असिस्टेंटकोच मोहम्मद कैफ ने अंपायरों से कहा था कि वो इस पर ध्यान दें कि टीमें जानबूझ करधीमें फील्डरों को बतौर सबस्टिट्यूट कर रही हैं. चूंकि ये पहली बार हुआ है इसलिएजुर्माना 12 लाख है. अगली बार ये होने पर कप्तान से 24 लाख रुपए और टीम के हरप्लेयर से करीब 6 लाख रुपए वसूले जाएंगे. अगर तीसरी बार कोई टीम स्लो ओवर रेट कीदोषी पाई गई तो कप्तान से 30 लाख रुपए और अगले मैच का बैन के साथ साथ खिलाड़ियों से12-12 लाख रुपए वसूले जाएंगे. इसलिए हर टीम को इस मामले में सतर्क होने की जरूरतहै.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-