आईपीएल 2019 सिर्फ आईपीएल सीजन नहीं है. ये मौका है वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगहपक्की करने का और इस वक्त एक खिलाड़ी इस वक्त पूरी कोशिश में है कि वो वर्ल्ड कपटीम से फिसल न जाए. नाम है हार्दिक पंड्या. मुंबई इंडियन्स को चेन्नई के खिलाफजिताने में इसी ऑलराउंडर का हाथ रहा. पहले बैटिंग करते हुए एक बार फिर हार्दिक नेमजेदार बल्ला चलाया. 8 गेंदों पर ताबड़तोड़ 25 रन मार दिए. तीन छक्के और एक चौका.इससे मुंबई एक फाइटिंग टोटल खड़ा कर पाई. हार्दिक के हाथ में जब गेंद आई तो एमएसधोनी, रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर को पवेलियन लौटा दिया.बीते चार आईपीएल मैचों में एक अलग हार्दिक पंड्या दिखा है. मैन ऑफ द मैच अवॉर्डलेते हुए हार्दिक ने जो कहा उससे साफ है कि इस खिलाड़ी के दिमाग में चल क्या रहाहै. हार्दिक बोले- टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लगा. मैंने पिछले 7 महीनों मेंबहुत कम मैच खेले हैं. मगर मैंने नेट्स में सिर्फ और सिर्फ बैटिंग की है. मैं हरदिन अपने गेम में सुधार ला रहा हूं. अब इस तरह से बल्लेबाजी करके जब आपकी टीम जीततीहै तो अच्छा लगता है. मैं चोट के चलते पहले बाहर रहा और फिर दूसरे विवाद खड़े होगए. मैं ये मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने परिवार और दोस्तों को समर्पित करता हूं जोमेरे साथ हमेशा खड़े रहे. अब मेरा फोकस सिर्फ आईपीएल खेलने और वर्ल्ड कप में इंडियाकी जीत पक्की करने पर रहेगा."धोनी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.हार्दिक पंड्या की इस आखिरी लाइन पर ध्यान देने की जरूरत है. पंड्या को ये भरोसा हैकि वो वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे और दूसरी बात ये कि उन्हें अपने पर कॉन्फिडेंस भीहै. बीते चार मैचों में से तीन में हार्दिक का बल्ला टीम के काम आया है. दिल्ली केखिलाफ सीजन के तीसरे आईपीएल मैच को छोड़ दें तो पंड्या का बल्ला मस्त चला है. बसउसमें वो 0 पर आउट हो गए थे. उसके बाद आरसीबी के खिलाफ 14 गेदों पर 32 रन मारे. तीनछक्के और दो चौके जड़े. इसके बाद पंजाब के खिलाफ पंजाब के खिलाफ नौवें मैच में 19गेंदों पर 31 रन बनाए. तीन चौके और एक छ्क्का उस पारी में था. और अब चेन्नई केखिलाफ 8 गेंदों में 25 रन और तीन विकेट भी.पंड्या की जबरदस्त हिटिंग इस आईपीएल का खास आकर्षण रहा है. इन तीन मैचों में पंड्याने 7 छक्के मारे हैं और सभी मजेदार रहे हैं. मगर एक चीज सबने नोटिस की और वो हैहार्दिक पंड्या का हेलीकॉप्टर शॉट. चेन्नई के खिलाफ पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंदपर हार्दिक ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा और उस वक्त धोनी विकेट के पीछे खड़े थे. हार्दिकने छक्का कनेक्ट करते ही स्वैग में हाथ हिलाया और फिर धोनी की तरफ देखकर मुस्कुराएजिसपर धोनी भी हंसे बिना नहीं रह सके. मैच के बाद एक इंटरव्यू में हार्दिक ने कहाकि वो धोनी का ये शॉट कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं और कल जैसे ही ये शॉट कनेक्टहुआ तो मेरा ध्यान इस बात पर था कि क्या धोनी ने नोटिस किया या नहीं. साथ हीहार्दिक इस बात के भी इंतजार में थे कि कहीं धोनी उनके पास आकर कहेंगे कि- बढ़ियाशॉट मारा.सुनिए हार्दिक क्या कह रहे हैं-Special to hit helicopter shot with @msdhoniwatching: Hardik"Hoped MS would congratulate me after that shot 😜" An overjoyed @hardikpandya7talks about emulating inspiration MSD's pet stroke against CSK. Interview by@Moulinparikh#MIvCSK@mipaltan📹 https://t.co/jLLWXuZRYepic.twitter.com/aci6s6cPBF— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2019जो भी हो हार्दिक की ये फॉर्म इंडिया के बड़े काम आने वाली है. वर्ल्ड कप मेंहार्दिक पंड्या इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे क्योंकि गेंद और बल्लेदोनों से वो इंग्लैंड की पिचों में कमाल कर सकते हैं.--------------------------------------------------------------------------------IPL पर लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-