आईपीएल 2019 में दिल्ली बनाम कोलकाता का मैच. सीजन का 26वां मैच. ये मैच डेल्हीकैपिटल्स जीत गई. वो भी 7 विकेट से और 7 गेंद रहते. बड़ी खुशी की बात है. डेल्हीकैपिटल्स को बधाई. सबसे ज्यादा शिखर धवन को बधाई जो टीम को अकेले दम पर जिता ले गए.धवन ने 63 गेंदों पर 97 रन बनाए. 11 चौके निकाले और दो छक्के टांगे. स्ट्राइक रेटरहा 153.96 का. टीम बहुत खुश हुई कि कोलकाता के आंद्रे रसेल के बल्ले पर भारी पड़ेशिखर धवन.@DelhiCapitals win at the Eden Gardens pic.twitter.com/e9syK6c6xM— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2019 मगर यहां जरा रुकिए. वो इसलिए क्योंकिधवन के साथ यहां एक खेल हो गया है. खेल ये कि 18 ओवर के बाद दिल्ली को अभी 12गेंदों पर 12 रन चाहिए थे जीत के लिए. धवन उस वक्त 95 पर खेल रहे थे. यानी किसी भीबुरी से बुरी स्थिति में भी वो अपना शतक पूरा कर सकते थे. ये धवन का पहला आईपीएलशतक होता. 19वें ओवर की पहली गेंद पीयूष चावला ने धवन को फेंकी. सिंगल लिया. उधरकोलिन इंग्राम ने चौका जड़ दिया. फिर अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक धवन के पासआई. धवन ने फिर सिंगल ले लिया. अब यहां कोलिन इंग्राम को चाहिए था कि धवन कीसेंचुरी के बारे में सोचते क्योंकि दिल्ली लगभग जीत ही चुकी थी और अभी एक ओवर औरबचा भी था. मगर इंग्राम ने पीयूष चावला की आखिरी गेंद पर छक्का टांग दिया. और मैचखत्म. 7 गेंद रहते ही दिल्ली ने 180 बना लिए. धवन 97 पर ही नॉट आउट रह गए. अब कहनेको तो ये कहा ही जाएगा कि टीम की जीत सबसे पहले है. सही बात है. धवन भी टीम की जीतके लिए ही खेल रहे थे. मगर जब जीत सुनिश्चत दिखे तो अपने निजी रिकॉर्ड को क्यों नपूरा किया जाए. धवन शतक के हकदार थे क्योंकि इस मैच में 179 के टारगेट का पीछा करतेहुए दिल्ली को एक मजबूत रन चेज करवाया. अब लोगों को ये बाद बुरी लगी कि सामने वालेखिलाड़ी ने धवन की सेंचुरी का ख्याल नहीं रखा और छक्का टांग दिया. सोशल मीडिया परइस बारे में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछेक पर नजर डालिए---------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-