चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच का ये मैच शायद ही एमएस धोनीकभी भूल पाएंगे. वैसे भूलने तो वो अपनी टीम को भी नहीं देंगे क्योंकि हार ही इतनानजदीक जाकर मिली है कि भूले नहीं भूला सकते. सीजन के इस 39वें मैच में बेंगलोर नेपहले 161 रन बनाए और फिर जवाब में धोनी की टीम फुस होती दिखी थी. मगर खुद कप्तानझंड़ा गाड़ कर खड़े हो गए और अकेले दम पर टीम को जीत के एकदम करीब ले गए. इतने करीबकि आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे. ये देखने में बहुत बड़ा टास्क लगता है मगर धोनीक्रीज पर थे और उमेश यादव का ओवर था. पहली गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया. दूसरी परधोनी ने छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद पर धोनी ने फिर छक्का जड़ दिया. यानी पहली तीनगेंदों पर 16 रन पड़ गए. अब आखिरी तीन पर 10 रन चाहिए थे. चौथी पर दो रन भागे,पांचवीं पर छक्का जड़ दिया. अब आखिरी गेंद पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे और स्ट्राइक भीधोनी के पास ही थी. दुनिया में कोई कह ही नहीं सकता कि धोनी यहां से मैच नहीं जितवासकते. मगर आखिरी गेंद पर वो हुआ जिसकी किसी को दूर दूर तक शंका नहीं थी. धोनी आखिरीगेंद मिस कर गए और बाई का रन लेने भाग पड़े. उधर पार्थिव पटेल के गलव्स में गेंद थीऔर उन्होंने सीधे स्टंप्स पर दाग दी. शारदुल ठाकुर रन आउट हो गए. वो लाइन से सिर्फ12 सेंटीमीटर दूर रह गए. अब यहां एक जीता जिताया मैच चेन्नई इस 12 सेंटीमीटर कीदूरी से हार गई. टीवी स्क्रीन पर बार बार ये विजुअल चलने लगा. ये वो विजुअल है जिसेचेन्नई सुपर किंग्स कभी भूल नहीं पाएगी. कम से कम एक रन ही हो जाता तो मैच सुपर ओवरमें चला जाता. मगर यहां तो मैच हारना पड़ा और धोनी की ये मजेदार 48 गेंदों पर नाबाद84 रनों की पारी बेकार चली गई. आखिरी ओवर की एक्साइटमेंट यहां देखिए-Mahi magic https://t.co/etmiRIxGKd via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 22, 2019 मगर अब जिस तरह धोनी की टीम ने मैचखोया, ठीक वैसे ही बांग्लादेश ने भी हारा था. वो भी धोनी के हाथों. याद कीजिए 2016का वर्ल्ड टी20 का वो मैच जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. वो वर्ल्ड टी 20का 25वां मैच था. इंडिया के 147 के जवाब में बांग्लादेश ने 145 बना लिए थे. आखिरीगेंद पर 2 रन चाहिए थे बांग्लादेश को जीत के लिए. हार्दिक पंड्या की गेंद पर शुभगतहोम ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की मगर लगा नहीं और बाई का रन लेने भाग पड़े मगर धोनीबिजली से भी तेज गति में दौड़कर मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट कर गए. इस तरह आखिरीगेंद पर बांग्लादेश के इस विकेट के साथ वो मैच इंडिया 1 रन से जीत गई थी. पूरेबांग्लादेश में गम छा गया था. धोनी की फुर्ती की खूब तारीफ हुई थी. मगर क्रिकेट है,घूम फिर कर कई चीजें अपने ही सामने आ जाती हैं. सो धोनी भी इस तरह से हार का शिकारहो गया. Last ball in a T20 game at the Chinnaswamy, two runs needed, MS Dhoni inthe thick of things ... and a run-out! The OG edition 😉 #WT20 #Dhoni #RCBvCSK#IPL pic.twitter.com/mPMG42IS1X — ICC (@ICC) April 22, 2019--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-