IPL 2019 और चेन्नई का चेपक स्टेडियम . यहां दो बड़ी टीमें सीजन के 41वें मैच मेंआमने सामने थीं. एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स जो अपने आखिरी दोनों मैच हारकर जीत दर्जकरने के इरादे से निकली थी औऱ दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद जो चेन्नई को उसी के घरमें शिकस्त देकर पॉइंट टेबल में ऊपर उठना चाहती थी. दोनों के लिए ये मुकाबला प्लेऑफमें जाने के हिसाब से अहम था. मगर आखिर में जीत चेन्नई की हुई.दोनों टीमें भिड़ींऔर इसी बीच ये मुकाबला हाई इंटेसिटी मैच में भी बदल गया.हैदराबाद के 175 रनों के जवाब में जब चेन्नई के लिए शेन वॉटसन बैटिंग करने आए तोमाहौल गर्मा गया. 2019 में वॉटसन का बल्ला चला नहीं था मगर इस मैच में वॉटसन ने गजबबैटिंग करनी शुरू की. 53 गेंदों पर 96 रनों की पारी वॉटसन खेल गए. मगर इसबीच हैदराबाद के सबसे घातक स्पिनर राशिद खान के हाथ में गेंद थी और रैना-वॉटसन कीजोड़ी ने राशिद को पीटना शुरू किया.राशिद खान ने अपना सबसे महंगा स्पेल डाला है.पारी के आठवें ओवर में राशिद को गेंदबाजी के लिए लाया गया. पहली गेंद वॉटसन ने छोड़दी. दूसरी पर चौका जड़ दिया. इसकी राशिद को शायद उम्मीद नहीं थी और वो वॉटसन को घूरकर देखने लगे. मगर वॉटसन भी अपने स्वैग में थे. वो बिना इधर उधर देखे राशिद की तरफबढ़ रहे थे. उनका कंधा राशिद को लगने ही वाला था कि ऐन मौके पर राशिद घूम गए. इसकेबाद दोनों सार्वजनिक तौर पर भी आपस में भिड़ते दिखे. अगले ओवर में राशिद ने एकमजेदार गुगली डालकर बोल्ड मार दिया मगर वॉटसन डटे रहे और राशिद खान का पारा चढ़तागया. इस मैच में वॉटसन ने 96 रनों की जबर पारी खेली. वहीं दूसरी तरफ राशिद ने 4ओवरों में 44 रन दिए. ये उनका राशिद का इस सीजन का सबसे मंहगा स्पेल है.What's going on, mate?#CSKvSRHpic.twitter.com/nz9HVrh6c5— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2019अब जो गेंदबाज अपनी गजब की किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, अचानक इतना पिटजाए तो खीझ तो लाजमी है. खैर, दोनों के बीच की ये बात एक दूसरे को घूरने और थोड़ीबहुत कमेंटबाजी तक ही सीमित रही ये अच्छा है. मौके की गहमागहमी में अकसर ऐसी चीजेंहो जाती हैं और बड़े प्लेयर की निशानी ये है कि वो अपने खेल से विरोधी को जवाब दे.देखने वाली बात ये भी होगी कि राशिद अगली बार किसी माइंडसेट से आते हैं.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-