एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब घूमता है. इसमें एक नटखट बच्चा है. किसी को गाली देदेता है तो कोई बड़ा उसे उसके पेरंट्स के पास शिकायत करने के लिए ले जा रहा है.बच्चा चंट है इसलिए शिकायत करने वाले को गुमराह करता है और प्रेशर बनाता है कि उसकेपेरंट्स तक बात न जाए. वो कहता है कि- गाली मुंह से निकल गई. गलती हो गई. पहले येवीडियो देखिए- वर्ल्ड कप टीम में खुद को जगह न मिलने से नाखुश अंबती रायडू भी इनदिनों इसी बच्चे की तरह महसूस कर रहे हैं. वो अपनी उस 3-D चश्में वाली ट्वीट को खुदसे अलग कर ही नहीं पा रहे हैं. रायडू ने विजय शंकर को वर्ल्ड कप टीम में अपनी 'थ्रीडायमेंशनल' स्किल्स के चलते जगह मिलने पर एक ट्वीट किया था जिसमें तंज कसते हुएलिखा था कि वर्ल्ड कप देखने के लिए मैंने 3-D ग्लास का सेट मंगवा लिया है. अब इसीसे वर्ल्ड कप देखूंगा. वो बात तो बीत गई मगर मजे लेने वाले रायडू का पीछा नहीं छोड़रहे हैं. हुआ ये कि 21 अप्रैल को बेंगलोर में सीएसके और आरसीबी आमने सामने थीं.चेन्नई की फील्डिंग चल रही थी और बेंगलोर की बैटिंग. पारी के 13वें ओवर मेंबाउंड्री पर खड़े रायडू के पास गेंद गई औऱ रायडू ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए गेंदको दनदनाते हुए वापस बॉलर के पास फेंका जिससे गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी. हालांकिबल्लेबाज अक्षदीप नाथ पहले ही क्रीज पर पहुंच चुके थे मगर रायडू की थ्रो देखकर सबहैरान हुए. इतने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट आया.इसमें लिखा था कि बाउंड्री से रायडू ने क्या शानदार थ्रो फेंका. मगर अक्ष तो लाइनके अंदर थे. वैसे ये देखने के लिए तो कोई 3-D चश्मे की जरूरत नहीं है. आरसीबी नेरायडू के मजे ले लिए और उधर टीम भी हार गई. अकेले धोनी और रायडू ने टीम के जितानेकी कोशिश मगर 1 रन से हार ही गए. ये चेन्नई के लिए लगातार दूसरी हार है. वहींवर्ल्ड कप में न चुने जाने के बाद रायडू ने इस ट्वीट के जरिए अपनी निराशा तो जाहिरकी ही थी मगर उसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप टीम में स्टैंडबाय के तौर पर लिया गया है.देखते हैं रायडू को मौका मिलता है या ये सिर्फ उन्हें शांत करने का ही एक तरीका है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-