कुछ चीजें होती हैं जिन्हें सुनकर समझा नहीं जा सकता है. वो साक्षात देखना जरूरीहोता है. क्रिकेट फील्ड पर रवींद्र जडेजा को फील्डिंग करते देखना भी ऐसी ही एकअनुभूति है. चाहे 30 गज के घेरे में तैनात हों या फिर डेथ ओवर्स में बाउंड्री लाइनके पास. इस क्रिकेटर में गजब की एथलेटिक योग्यता और शारीरिक लचीलापन है. 9 अप्रैलको केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसा ही दृश्य सामने आया. कोलकाता की पारी का14वां ओवर चल रहा था. उनके 63 पर 6 विकेट गिर चुके थे. मगर आंद्रे रसल जबर बैटिंगकर रहे थे. उधर धोनी ने बाउंड्री पर अपने चौकस फील्डरों को तैनात किया हुआ था. रसलने खतरनाक शॉट खेला. अचानक बाउंड्री के पास रवींद्र जडेजा अवतरित हो गए. गेंद फुलस्पीड से बाउंड्री पार जा रही थी. जड्डू ने अपने लेफ्ट हैंड से गेंद को हवा मेंलपकने की कोशिश की. गेंद और जडेजा दोनों हवा में थे. बाउंड्री से कुछ ही इंच दूरजडेजा संभले और गेंद को वापस बाउंड्री से पहली ही गिरा दिया और टीम के लिए छक्कारोक लिया. ये एक जबरदस्त कैच भी हो सकता था. मगर हुआ नहीं. इस बीच जो फिर हुआ वो भीअद्भुत ही था. रवींद्र जडेजा की इस दर्शनीय कोशिश पर मैदान में लगी स्क्रीन पर लिखागया- Magnificent. यानी जबरदस्त. वीडियो देखिए-You CANNOT miss this one - Sprinting Jaddu saves a SIX 😮😮😮Video here ▶️ https://t.co/wIJiD6uGbo #CSKvKKR pic.twitter.com/AbNj4Vtf93 —IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2019 जडेजा की इस कोशिश के बाद सोशल मीडिया परमजेदार रिएक्शन्स आईं. देखिए उनमें से कुछ-