IPL 2019 का 24वां मैच मोटे अक्षरों में अंकित हो चुका है. लिस्ट में सबसे अलगदिखेगा. क्योंकि यहां काम भी बहुत अलग हुआ है. अलग ये कि आईपीएल के 12 सालों केइतिहास में पहली बार किसी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 10 ओवरों में इतनेरन बनाए हैं. मुंबई ने चेज करते हुए आखिरी 60 गेंदों पर 133 रन धो डाले.Before tonight, nobody had chased more than 126 in the last ten overs of an IPLgameMumbai needed 133. Enter Kieron Pollard 🔥https://t.co/buZqHixsW0 #MIvKXIP#IPL2019 pic.twitter.com/ja1KFZhzj6 — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 10,2019 198 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने पहले 10 ओवरों में मात्र 65/3बनाए थे. यानी जीत के लिए और 133 चाहिए थे. कई लोग यहीं पर टीवी बंद करके सो गए थे.लोगों को लगा था कि रोहित शर्मा के बिना ये टीम इतना बड़ा टारगेट अगले 10 ओवरों मेंनहीं पा सकेगी. मगर यहां कीरन पोलार्ड ने जो किया वो दांतों तले उंगली दबाने जैसाथा. 11वें ओवर से मुंबई के रन चेज का गियर बदला और देखते ही देखते मैच आखिरी ओवरमें पहुंच गया. आखिरी गेंद पर दो रन भागकर मुंबई मैच जीत गई. पोलार्ड ने सिर्फ 31गेंद खेलीं और 83 रन बना डाले. 10 गगनचुंबी छक्के टांगे और सिर्फ तीन चौके मारे.स्ट्राइक रेट 267.74 का था. पहली बार हुआ है कि किसी भी आईपीएल टीम ने आखिरी 10ओवरों में रन चेज करते हुए 133 रन बना लिए. इस तरह से मुंबई को सबसे बड़ा फ़ायदा येहुआ कि बॉटम 4 से वो सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई. इस वक़्त मुंबई इंडियन्स एकमात्रवो टीम है जिसने अपने पिछले तीनों मैच जीते हुए हैं. मुंबई इंडियन्स जहां अपनी स्लोस्टार्ट के लिए जानी जाती है वहीं हर कोई ये भी जानता है कि ये टीम आधे मैच अपनेमोमेंटम के दम पर जीतती है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो भी देखें-