कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल इस सीजन में गज़ब के फॉर्म में हैं.बैटिंग करते हुए उन्होंने विरोधी टीम के नाक में दम कर रखा है. इस सीजन में अब तक257 रन बना चुके हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. रसल नेइस आईपीएल में अब तक 25 छक्के लगाए हैं. इस मामले में तो कोई इनके आस-पास भी नहींहै. 9 मार्च को चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई से आसानी सेजीत लिया. इस मैच से ठीक पहले धोनी ने रसल को लेकर बातचीत की थी. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें धोनी कहतेहैं- मुझे उस भयानक रात को फिर से याद करना होगा? मुझे फिर रसल की वो इनिंग्स यादकरनी पड़ेगी. हमें कुल 9 फील्डर मिलते हैं. एक बॉलर और एक विकेटकीपर होता है. इन 9में से 4 फील्डर को सर्कल के अंदर रखना होता है बाकी सारे फील्डर सर्कल के बाहरहोते हैं. मैदान के बाहर कोई फील्डर रखने का नियम नहीं है. वो कौन ऐसा बंदा है जोइतने छक्के मारता है. वीडियो देखिए.The #Yellove matchday routine! Tune in and watch The Super Kings Show now onStar Sports 1/1 HD! #WhistlePodu #CSKvKKR pic.twitter.com/wGvFM328fq— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2019 चेन्नई के खिलाफ इस मैच में भीरसल ने शानदार पारी खेली. 44 गेंदों में 50 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इस इनिंग्स मेंरसल से 5 चौके और 3 छक्के लगाए. रसल ने कोलकाता की टीम को 108 के स्कोर तकपहुंचाया. अगर कोलकाता की टीम का स्कोर सही रहता तो रसल शायद और ज्यादा खतरनाकहोते. धोनी किस मैच की बात कर रहे हैं? 10 अप्रैल को आईपीएल 2018 का पांचवां मैचखेला गया था. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे. इस मैचमें रसल ने 36 गेंदों में नॉट आउट 88 रन बनाए थे. इस इनिंग्स में 1 चौका और 11छक्के शामिल थे. चेन्नई की टीम ने 203 का टारगेट 1 गेंद रहते अचीव कर लिया था.चेन्नई की टीम भले वह मैच जीत गई हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को रसल की वह खतरनाकइनिंग्स आज भी याद है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- विराट कोहली की टीम RCB ने हार के मामले में 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दियाहै