आईपीएल 2019 और उसका 24वां मैच. आमने सामने थीं किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबईइंडियन्स की टीमें. मुंबई इंडियन्स जो कि हमेशा से ही एक स्लो स्टार्टर मानी गई है,चेन्नई और हैदराबाद को बैक-टु-बैक हराकर अपने मोमेंटम में आ चुकी लग रही थी. वहींपंजाब भी हैदराबाद को हराकर आ रही थी. ऐसे में एक मज़ेदार मैच की पूरी उम्मीद की जारही थी. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और इसलिए कप्तानी कीरोनपोलार्ड के हाथ में थी. पोलार्ड ने टॉस जीता और टी-20 मैचों की प्रथानुसार पहलेबॉलिंग करने का फ़ैसला लिया.मुंबई को अगले 20 मिनट में ही ये समझ में आ गया कि पहले बॉलिंग करने का उनका फ़ैसलाउतना काम नहीं कर सकेगा. क्यूंकि इतनी देर में क्रिस गेल और केएल राहुल ने मिलकरढेरों रन बना दिए थे और अब भी डटे हुए थे. दोनों ने मिलकर 116 रन बनाए. क्रिस गेल13वें ओवर में 36 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए. इतनी देर में गेल ने 7 छक्के और 3चौके मारे थे. लेकिन उनके जाने के बाद केएल राहुल लगे हुए थे. वो पूरे 20 ओवर खेले.उनका फाइनल स्कोर था 100 रनों का. केएल राहुल ने 64 गेंदें खेलीं और आईपीएल मेंअपनी पहली सेंचुरी बनाई. राहुल ने अपनी पूरी इनिंग्स में 6 चौके और इतने ही छक्केमारे.शतक लगाने के बाद अभिवादन करते हुए के एल राहुल (AP)केएल राहुल इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीज़नमें मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ पहले मैच में 71 नॉट आउट मारे थे. वानखेड़े में अपनेपिछले आईपीएल मैच में केएल राहुल 94 रनों पर आउट हो गए थे. इस लिहाज़ से मुंबईइंडियन्स के ख़िलाफ़ वो बैटिंग करना एन्जॉय करते हैं. साल 2018 का आईपीएल भी केएलराहुल के नाम रहा था जहां उन्होंने पंजाब को अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ाया था. 2018में केएल राहुल ने 14 इनिंग्स में 659 रन बनाए थे. रन बनाने के मामले में वो सिर्फ़केन विलियमसन और ऋषभ पंत से पीछे थे. इस साल भी अपनी 7 इनिंग्स में केएल राहुल ने317 रन बना दिए हैं और वो ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. उनके आगे डेविडवॉर्नर हैं जो कि उनसे महज़ 32 रन आगे हैं. हालांकि तेज़ रन बनाने के मामले में लोकेशराहुल थोड़ा पीछे हैं. रन बनाने के मामले में जो टॉप 5 बल्लेबाज़ हैं उनमें सिर्फ़लोकेश राहुल ही एकमात्र बल्लेबाज़ हैं जिनका स्ट्राइक रेट 130 के इर्द गिर्द है.MUST WATCH : KL Rahul's majestic ton at WankhedeFull video here ▶️▶️https://t.co/rCA01DMVxp#MIvKXIPpic.twitter.com/8zSt2Cg5pz— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2019मुंबई के ख़िलाफ़ खेली अपनी इनिंग्स में भी एक मौके पर केएल राहुल स्लो पड़ गए थे.शुरुआत में जब गेल और राहुल खेल रहे थे तो आने वाले बल्लेबाज़ों को नज़र में रखते हुएकिंग्स इलेवन पंजाब का फाइनल स्कोर 220 के आस पास दिखाई पड़ रहा था. लेकिन फिर गेलऔर मिलर के विकेट्स के बाद राहुल अपने शेल में चले गए और वो अपनी इनिंग्स को एंकरकरने के फेर में पड़ गए. बीच के ओवर्स में मुंबई इंडियन्स ने अच्छा कम-बैक किया औरस्पिनर्स ने रन बनाना थोड़ा सा मुश्किल कर दिया. केएल राहुल और बाकी बल्लेबाज़ों केलिए मौसम थोड़ा सा बिगड़ा और नतीजतन उनपर आख़िरी के ओवर्स में ज़बरदस्त रन बनाने काएक्स्ट्रा दबाव बढ़ गया. अंत में ले-दे कर लोकेश राहुल की सेंचुरी पूरी हुई और टीमका फाइनल स्कोर 197 रन रहा.के एल राहुल (AP)लोकेश राहुल के संदर्भ में अगर बात करनी है तो हमें ये भी ध्यान में रखना होगा किवो एक बड़ी कंट्रोवर्सी के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें खुद को क्रिकेट सेइतर भी कई फ्रंट्स पर साबित करना होगा. कॉफ़ी विद करन में हार्दिक पंड्या के बयान केबाद विवादों में फंसे केएल राहुल को बीच ऑस्ट्रेलिया के टूर से वापस बुलाया गया औरउसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. देश भर में सोशल मीडिया पर उनके बारे मेंबातें हुईं और फ़ैसले सुनाये गए. बकौल केएल राहुल, वो इस बात के आदी नहीं हैं कि लोगउन्हें एक बुरा इंसान समझें और उनके बारे में ऐसी बातें हों. ऐसे में ये पूरा विवादउनके लिए एक कठिन वक़्त था इससे उन्होंने जितना हो सका, सीखा.फ़िलहाल केएल राहुल आईपीएल में धूम मचा रहे हैं और टॉप फॉर्म में हैं. वो किंग्सइलेवन पंजाब के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभा रहे हैंऔर इस वक़्त वो क्रिस गेल से भी आगे आकर पंजाब के लीडिंग मैन बने हुए हैं. पंजाब कीपरफॉरमेंस बहुत हद तक लोकेश राहुल की परफॉरमेंस पर निर्भर कर रही है. इसके साथ हीइंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की एक सीट पर भी उनकी नज़र होगी. और अपनी बैटिंगसे वो इस सीट के लिए पूरी तरह से दावेदारी पेश कर रहे हैं. वर्ल्ड कप के लिएकौन-कौन उड़ेगा, इसका ऐलान 15 अप्रैल को किया जायेगा.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- विराट कोहली की टीम RCB ने हार के मामले में 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दियाहै