बहुत कम बार ऐसा देखा गया है जब आईपीएल में लगातार बेहतरीन परफॉर्म करने वाला कोईप्लेयर ख़राब सीज़न से गुज़रे और फिर अगले सीज़न में बढ़िया कम बैक करे. पोलार्ड ने येकाम किया है. साल 2016 उनके लिए कुछ ठीक नहीं गया. 13 इनिंग्स में पोलार्ड ने सिर्फ़207 रन बनाए. इस दौरान पूरे टूर्नामेंट में मात्र 1 दफ़ा 50 रन का मार्क क्रॉस किया.स्ट्राइक रेट 144 का था लेकिन एवरेज मात्र 26 रनों के आस पास था. साल 2017 में कुछरिकवरी की. 17 मैचों में लगभग 30 के एवरेज से 385 रन बनाए. 3 बार 50+ का स्कोरबनाया. लेकिन 2018 सबसे बुरा साल रहा. इस सीज़न में पोलार्ड दगे हुए कारतूस नज़र आरहे थे. उन्हें लगातार टीम से बाहर रखा जा रहा था. मुंबई इंडियन्स ने भी कुछ खासपरफॉर्म नहीं किया और वो प्ले ऑफ़ में भी नहीं जा सके. पोलार्ड ने 2018 में 9 मैचोंमें मात्र 133 रन बनाए. सिर्फ़ 1 बार 50 का स्कोर छुआ. इस सीज़न में वो सच मेंस्ट्रगल कर रहे थे. उनका स्ट्राइक रेट था 133 का. ये कमज़ोर बैटिंग कही जायेगी.ख़ासकर तब जब आपका नाम कीरोन पोलार्ड हो.बैटिंग करते हुए कीरन पोलार्ड (AP)लेकिन आईपीएल 2019 में पोलार्ड ने मामला पलट के रख दिया है. उनकी बात हो रही हैकिंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ उनके ताबड़तोड़ 83 रनों की बदौलत जो कि उन्होंने बनाए 31गेंदों में. लेकिन देखा जाए कि पोलार्ड लगातार 3 मैचों से कमाल की बैटिंग कर रहेहैं. सबसे पहले चेन्नई का मैच जो कि खेल गया वानखेड़े स्टेडियम में. यहां आख़िरी केओवर्स में हार्दिक पंड्या ने ज़बरदस्त बैटिंग की और 8 गेंद में 25 रन बनाते हुएफाइनल स्कोर को 170 तक ले गए. इसी दौरान पोलार्ड ने 7 गेंदों में 17 रन बनाए.पंड्या और पोलार्ड के बीच 45 रनों की पार्टनरशिप हुई थी वो भी मात्र 12 गेंदों में.इसी पार्टनरशिप ने ही मुंबई का बेड़ा पार लगाया था. इस मैच में पोलार्ड ने दो तगड़ेकैच भी पकड़े थे. इसके बाद हैदराबाद के ख़िलाफ़ एक बकवास बैटिंग परफॉरमेंस के बीचसिर्फ़ एक पोलार्ड ही थे जिन्होंने दिमाग से खेलते हुए वो रन्स बनाए जो हैदराबाद औरमुंबई के बीच का अंतर बने. पोलार्ड ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ 26 गेंदों में 46 रन बनाए.वो काफ़ी नीचे बैटिंग करने के लिए आये थे और अपनी बैटिंग से टीम के स्कोर को 136 तकपहुंचाया. इसके बाद का सारा काम मुंबई के बॉलर्स ने किया और एक बेहद छोटे टार्गेटको निपटा दिया.कीरन पोलार्ड ने शानदार 83 रन बनाए (AP)यहां से उनका सामना हुआ पंजाब से जिसके केएल राहुल ने मुंबई के ख़िलाफ़ अपने आईपीएलकरियर की पहली सेंचुरी मारी. लेकिन पोलार्ड के 31 गेंदों में 267 के स्ट्राइक रेटसे मारे 83 रन केएल राहुल की सेंचुरी पर भारी पड़े और पंजाब का काम तमाम हुआ. इस तरहसे मुंबई को सबसे बड़ा फ़ायदा ये हुआ कि बॉटम 4 से वो सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई.इस वक़्त मुंबई इंडियन्स एकमात्र वो टीम है जिसने अपने पिछले तीनों मैच जीते हुएहैं. मुंबई इंडियन्स जहां अपनी स्लो स्टार्ट के लिए जानी जाती है वहीं हर कोई ये भीजानता है कि ये टीम आधे मैच अपने मोमेंटम के दम पर जीतती है. एक दफ़ा मुंबई रोल करनाशुरू करती है तो एक ताकतवर अंधड़ की तरह वो अपने साथ सब कुछ उड़ा ले जाती है. मुंबईइंडियन्स के साथ अचानक वही होता दिखाई दे रहा है. वो एक ऐसे मौके पर खड़े हैं जहांउन्हें मलिंगा को टीम से बाहर रखने में कोई गुरेज़ नहीं होगा. बॉलिंग से लेकर बैटिंगमें उन्हें एक अच्छा बैलेंस मिल चुका है. वो ये भी समझ गए हैं कि युवराज सिंह कोटीम से बाहर रखने में ही उनकी भलाई है. इस सब के साथ पोलार्ड का फॉर्म में आना,उनके बल्ले से टकराकर गेंदों का हवा में मीलों ऊपर उठ जाना उन्हें खूब सुहा रहाहोगा. मुंबई अभी तक अपने 6 मैचों में 4 जीत चुकी है और होते करते वो टूर्नामेंट कीसबसे ताकतवर टीम बन चुकी है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-