आंद्रे रसेल को घुटनों पर लाने वाली रबाडा की ये गेंद रोंगटे खड़े करती है
सुपर ओवर का रोमांच यहां देखिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर डेल्ही कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था. सीजन का 10वां मैच. कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 185/8 का स्कोर बनाया. फिर डेल्ही कैपिटल्स ने भी 20 ओवरों में 185/6 का स्कोर ही बनाया. यानी मैच टाई. यानी सुपर ओवर. यानी और ज्यादा थ्रिल. यानी 6 गेंदों में जो कमाल दिखाए वो विजेता. वैसे सुपर ओवर से पहले तक कोलकाता ने इस मैच में जरा भी ढील नहीं दी थी. लग रहा था कि ये मैच कोलकाता ही जीतेगी. क्योंकि सुपर ओवर कप्तान दिनेश कार्तिक ने युवा गेंदबाजा प्रसिद्ध कृष्ण को थमाया था. प्रसिद्ध ने भी बखूबी इसे निभाया और सुपर ओवर की 6 गेंदों पर सिर्फ 10 रन दिए और एक विकेट भी ले लिया.
प्रसिद्ध की 6 गेंदों पर ये स्कोर बना- 1,4,w,2,2,1.
दिल्ली की तरफ से बैटिंग ऋषभ पंत और श्रेयष अय्यर ने की. फिर पृथ्वी भी आए मगर कोई गेंद खेलने का मौका नहीं मिला. 10 रन के स्कोर को देखकर लगा कि ये तो कुछ भी नहीं है कोलकाता के आंद्रे रसेल के सामने. मगर दिल्ली के लिए सुपर ओवर डाला कसिगो रबाडा ने. इस दौर का सबसे तगड़ा बॉलर. रबाडा पहले पारी में 2 ओवरों में 33 रन लुटा चुके थे. मगर कप्तान को इल्म था कि रबाडा की गेंद में कितनी वैरिएशन है. सामने थे रसेल. वीडियो भी देखिए-पहली गेंद को रबाडा ने ब्लॉक हॉल में फेंका मगर इसे रसेल ने गैप में खेल दिया और गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर. 5 गेंदों पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे. दूसरी गेंद को रबाडा ने फिर ब्लॉक हॉल में डाला और इस पर रसेल किसी तरह बचे, रन भी नहीं मिला. तीसरी गेंद रबाडा के हाथ से निकली और काम हो गया. एक दम मच्छली की आंख को भेदने वाले स्टाइल में रबाडा ने रसेल की मिडल स्टंप को भेद दिया. क्या अद्भुत यॉर्कर थी. रसेल के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं थी. तीन गेंद में अब कोलकाता को 7 रन चाहिए थे. चौथी गेद का सामने रॉबिन उथप्पा ने किया. पॉइंट की तरफ सिंगल ही ले पाए. पांचवीं गेंद का सामने करने के लिए खड़े थे दिनेश कार्तिक. और वो भी फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की तरफ एक ही रन के लिए खेल पाए. आखिरी गेंद में अब कोलकाता को छक्का मारना था क्योंकि 5 रन चाहिए थे जीतने के लिए. अगर चौका भी मारते तो मैच फिर से टाई होता. मगर आखिरी गेंद पर उथप्पा एक ही रन निकाल पाए और इस तरह कसिगो रबाडा ने एक अद्भुत ओवर से ये मैच टीम को जितवा दिया. रबाडा के इस ओवर की खासियत ये भी थी कि इस बंदे ने 6 की 6 गेंदें यॉर्कर फेंकीं.Check out "DC's Hero Rabada Rises in Super Over" on Hotstar!https://t.co/wbNAfmU9D9
— Parveen Kumar Dogra (@kparveen) March 31, 2019
रबाडा के ओवर पर इस तरह बने रन- 4, 0, W, 1,1,1
वीडियो देखिए-

