The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IPL 2019: Jasprit Bumrah injures his left shoulder during MIvDC match causes concern about his world cup prospects

जसप्रीत बुमराह का कंधा पकड़ कर मैदान से बाहर आना एक डरावनी तस्वीर है

जिस चीज का डर था वही हुआ है.

Advertisement
pic
25 मार्च 2019 (अपडेटेड: 24 मार्च 2019, 03:46 AM IST)
Img The Lallantop
अपने पहले ही मैच में बुमराह चोटिल हो गए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस बार का आईपीएल बेहद गलत टाइम पर है. गलत इसलिए क्योंकि इसके ठीक बाद 2019 का वर्ल्ड कप होना है. वर्ल्ड कप कितना बड़ा और महत्वपूर्ण इवेंट है, ये बताने की जरूरत है नहीं. आईपीएल इसलिए भी गलत टाइम पर है क्योंकि इसमें अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो गया तो इंडिया की वर्ल्ड कप तैयारियों के लिए ये बहुत बड़ा झटका हो सकता है. ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईपीएल के दूसरे ही दिन इंडिया के जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं. जिस बात का डर था वही हुआ है.
दिल्ली और मुंबई के बीच मैच चल रहा था. दिल्ली की पारी की आखिरी गेंद फेंक रहे बुमराह गेंद रोकने के चक्कर में अपने बाएं कंधे को चोटिल कर बैठे. पंत ने बुमराह की योर्कर गेंद को खेला और बुमराह गेंद को बाएं हाथ से फील्ड करने की कोशिश में चोटिल कर बैठे. बुमराह के कंधे में कितना दर्द था ये तो इन तस्वीरों से ही जान लीजिए. दर्द में कराहते बुमराह के पास तुरंत टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बैटिंग कर रहे ऋषभ पंत समेत दूसरे खिलाड़ी आ गए. उधर से टीम के फिजियो नितिन पटेल ने वहां पहुंच गए. बुमराह अपना कंधा बिना हिलाए वापस पवेलियन लौटते दिखे.
Untitled design (2)
बुमराह की इस चूक से टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों को सीख लेने की जरूरत है.

साथ चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाइए कि बुमराह बैटिंग करने नहीं आए. मुंबई की तरफ से बुमराह की चोट पर बस इतना ही कहा गया कि वो अभी रिकवर कर रहे हैं और एक दिन बाद उनकी चोट की पूरी रिपोर्ट दी जाएगी. अब ये ऐसी खबर है जो न सिर्फ मुंबई इंडियन्स की टीम मैनेजमेंट को परेशान करने वाली है, बल्कि तमाम इंडियन फैन्स भी जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप के लिए फिट एंड फाइन देखना चाहेंगे.
बीते साल जुलाई में भी आयरलैंड में टी20 सीरीज में बुमराह की उंगली में चोट लग गई थी. बाद में ये बढ़ गई और उंगली में फ्रेक्चर निकला जिसके चलते बुमराह को इंग्लैंड में वनडे सीरीज और सीरीज के दो टेस्ट से भी बाहर बैठना पड़ा था. मई के दूसरे हफ्ते तक आईपीएल चलेगा. उसके दो ही हफ्तों के भीतर वर्ल्ड कप 30 मई से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा. ऐसे में क्रिकेटर्स के लिए लगातार 23 मार्च से जुलाई तक बेहद मुश्किल भरा क्रिकेट सीजन रहने वाला है. यानी प्लेयर्स पर बहुत प्रेशर रहने वाला है.
इसी को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया है कि वो आईपीएल के लास्ट फेज में अपने प्लेयर्स को वापस बुला लेगें क्योंकि उन्हें वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है. अब बीसीसीआई के सामने दिक्कत ये है कि वो सीनियर और आइकोनिक प्लेयर्स को आईपीएल से आराम कैसे दे. अगर बीसीसीआई ऐसा करती है तो फिर ये आईपीएल की वैल्यू कम करने की बात होगी. मगर ये बात भी नहीं भूल सकते कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ या पूरी नेशनल टीम ही थकी हुई इंग्लैंड गई और वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस अच्छी नहीं हुई तो बीसीसीआई को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है.


लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement

Advertisement

()