IPL 2019 का 43वां मैच. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में हुआ.ईडन गार्डन्स का मैदान था और यहां पहले बैटिंग करने आई केकेआर की हालत खराब थी.वरुण एरॉन ने दोनों ओपनरों यानी क्रिस लिन और शुभमन गिल को पहले 5 ओवरों में हीबोल्ड मारा था. इसके बाद जोफ्रा आर्चर और श्रेयस गोपाल ने रन बनाने का कोलकाता कोमौका नहीं दिया. आलम ये था कि कोलकाता ने 10 ओवरों में सिर्फ 49 रन बनाए और तीनविकेट खो दिए थे. मगर यहां 11वें ओवर से स्टेरिंग दिनेश कार्तिक के हाथ में आया औरइस श्रेयस गोपाल के इस ओवर में 25 रन कूट दिए. पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका,तीसरी पर चौका, चौथी पर चौका औऱ आखिरी पर छक्का पड़ा. देखते ही देखते दिनेश कार्तिकखुंखार हो गए. वो हर बॉलर के खिलाफ चौके-छक्के बरसाने लगे. आलम ये था कि जहां पहले10 ओवरों में कोलकाता के सिर्फ 49 रन बने थे, अगले 10 ओवरों में 126 रन पड़े औरस्कोर 175 हो गया.Captain DK lights up Eden with 97*(50) https://t.co/hp3Hu0FlCB via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 26, 2019 कार्तिक आखिर तक टिके रहे और194 केस्ट्राइक रेट से 50 गेंद खेलकर 97 रन बना गए. 7 चौके लगाए और 9 छक्के मारे. उनाडकट,जोफ्रा आर्चर औऱ श्रेयस गोपाल की गेदों को बड़ी ही सहजता से बाउंड्री पार उड़ता हुआपहुंचाया. ये देखकर यकीनन इंडिया चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद खुश हो रहे होंगे किवर्ल्ड कप टीम में दिनश कार्तिक को जगह देकर गलती नहीं की है. आखिरी ओवर में जयदेवउनाडकट की तीन गेंदों पर 16 रन कूट दिए और अगर ओवर की आखिरी गेंद को भी सही सेकनेक्ट कर लेते तो दिनेश कार्तिक का ये पहले आईपीएल शतक होता. साथ ही केकेआर के लिएब्रेंडन मैक्कलम के शतक के बाद दूसरा शतक होता. मैक्कलम ने 2008 के उस शुरुआती मैचमें 158 रनों की पारी खेली थी. आज तक कोई केकेआर प्लेयर उसके नजदीक नहीं पहुंचपाया. कार्तिक की ये 97 रनों की नाबाद पारी केकेआर का दूसरा बेस्ट इंडीविजुअल स्कोरहै. WATCH: 4,6,6 - DK's smash attack in over no.20 ▶️▶️https://t.co/rhUby1iuRy#KKRvRR pic.twitter.com/FwXol8neGq — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2019--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-