आईपीएल सीजन का 39वां मैच. सबसे धांसू टीम चेन्नई सुपर किंग्स और सीजन की सबसेफिसड्डी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच का मुकाबला. किसी को ये उम्मीद नहीं थीकि इस मैच में एक बड़ा उलटफेर होने वाला है. उलटफेर ये कि आरसीबी ने सीएसके को 1 रनसे हरा दिया. इसी के साथ ही कोहली की टीम की टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीदेंअभी मरी नहीं हैं. धोनी की टीम के लिए ये लगातार दूसरी हार है और कोहली की टीम केलिए लगातार दूसरी जीत. मगर इससे भी खास बात तो आरसीबी के डेल स्टेन की वो एक गेंदहै जिसे देख सब सन्न रह गए थे. पारी का पहला ही ओवर था. डेल स्टेन ये ओवर फेंकने केलिए आए. पहली तीन गेंदों पर सिर्फ एक रन आया था. चौथी पर वॉटसन ने चौका मार दिया.पांचवीं पर वॉटसन ने डेल स्टेन की गेंद को स्लिप पर खड़े मार्कस स्टोइनिस को कैचथमा दिया. अब आए सुरेश रैना. स्टेन ने पहली ही गेंद वो डाली कि रैना की हवाइयां उड़गईं. गेंद यॉर्कर थी जिसका रैना के पास कोई जवाब नहीं था और तीनों स्टंप्स बिखरगईं. ये इतनी अद्भुत गेंद थी कि बेंगलोर स्टेडियम में बैठे दर्शक चार गुनी आवाज मेंचीखने लगे.M39: RCB vs CSK – Suresh Raina Wicket https://t.co/hf8yPRHN91 via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 22, 2019 उधर स्टेन खुशी जाहिर करते हुएकप्तान कोहली के गले मिले मगर कोहली तो खुशी से पगला चुके थे. उनके फेशियलएक्सप्रेसन बहुत इंटेंस थे. स्टेन को कोहली को उठा लिया और दोनों काफी देर तक इसविकेट को आत्मसात करते रहे. इसी बीच एक तस्वीर इन दोनों की सोशल मीडिया पर घूमनेलगी. ये 2009 की है. तब दोनों और यंग दिखते थे और इसी तरह एक विकेट को सेलीब्रेटकरते दिख रहे हैं. #10YearChallenge 💕@DaleSteyn62 | @imVkohlipic.twitter.com/445C1uRh1M — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 21, 2019 पहले हीओवर में डेल स्टेन के इस हमले से चेन्नई एक्सप्रेस पटरी से उतरती दिखी. पहले ओवरमें स्कोर 6/2 हो गया. फिर 28/4 हो गया. धोनी ने संभालने की पूरी कोशिश की मगर धोनीके अलावा कोई नहीं चला. धोनी ने 48 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए मगर वो टीम को जीतनहीं दिला पाए. चेन्नई 20 ओवरों में 160/8 ही बना पाई जिससे बेंगलोर को एक रन सेजीत मिली.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-