आईपीएल 2019 आधे से ज्यादा बीत चुका है. 44 मैच हो चुके हैं. प्लेऑफ की स्थितिक्लियर होने ही वाली है. मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार जुगाली होती दिखी.मशहूर क्रिकेट स्टेटिशियन मोहनादस मेनन ने एक ट्वीट किया. चूंकि वो क्रिकेट केआंकड़ों का पूरा लेखा जोखा रखते हैं, उन्होंने बताया कि अभी तक आईपीएल 2019 में डेथओवरों में सबसे ज्यादा रन किन किन बॉलरों ने लुटाए हैं. डेथ ओवर यानी पारी के आखिरीनिर्णायक ओवर्स.पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जयदेव उनाडकर हैं जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्सके खिलाफ अपनी आखिरी 18 गेंदों पर 47 रन दिए थे.दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स केखिलाफ 12 गेंदों में 45 रन दिए थे.तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो का नाम है जिन्होंने मुंबई केखिलाफ 18 गेंदों पर 45 रन लुटाए थे.चौथे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के हार्डस विल्जोन हैं जिन्होंने बेंगलोर के खिलाफ12 गेंदों पर 43 रन दिए.इतना तो ठीक था. मगर यहां इस ट्वीट के आंकड़ों को देखकर लोग कमेंट करने लगे. इसलिस्ट में जबसे ऊपर जिस बॉलर का नाम है, उससे लोग बड़े खफा हैं. नाम जयदेव उनाडकटहै. पूरा साल खबरों से गायब रहते हैं मगर जब आईपीएल ऑक्शन होती है तो मोटी रकम पानेके लिए सुर्खियां बटोर लेता है. 2019 के लिए भी ये बॉलर राजस्थान रॉयल्स के पालेमें 8.5 करोड़ रुपए में गया था. मगर परफॉर्मेंस के नाम पर निल बट्टे सन्नाटा. अभीतक 9 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. पिछले साल भी 15 मैचों में 11 विकेट लिए थे. कहनेका अर्थ ये कि उनाडकट अपने नाम के हिसाब से परफॉर्म नहीं करते हैं. मगर हैरानी तबहोती है जब उनाडकर साल दर साल तगड़ी रकम पाकर भी परफॉर्म नहीं कर रहे हैं.आईपीएल में उनाडकट कुछ खास नहीं कर पाए हैं.अब मोहनदास मेनन के इस ट्वीट पर एक सज्जन ने पूछा कि क्या उनाडकट अगले सीजन कीनीलामी में भी मौजूद रहेंगे? इस पर मोहनदास ने कहा, "वो तो कम से कम 2030 तक आईपीएलमें खेल सकते हैं." फिर आगे के जवाब खुद पढ़ लीजिए. वहीं एक यूजर ने ये भी हैरानीजताई कि डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा पिटने वालों में उमेश यादव का नाम क्यों नहींहै? मेनन की 2030 वाली बात में वो तंज है जो 27 साल के उनाडकट की सामान्य से नीचेकी परफॉर्मेंस को दर्शाता है. अभी उनाडकट 27 साल के हैं और 2030 तक वो 38 साल के होचुके होंगे.खैर, यहां मेनन ने भी कम शब्दों में ज्यादा यही कहने की कोशिश की कि भाई उनाडकटअपनी आईपीएल में कीमत और उम्मीदों के हिसाब से परफॉर्म करो. नहीं तो लाइन में और भीकई टैलंटेड बॉलर इंतजार कर रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-