मिलिए उस कश्मीरी बॉलर से जो अख्तर की स्पीड और पठान की स्विंग अपने साथ लाया है
ये उस इलाके से आते हैं जहां क्रिकेट कर्फ्यू में खेला जाता है.
Advertisement

कश्मीर से आने वाले तीसरे क्रिकेटर थे रसिख सलाम
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPL का 12वां सीजन और सीजन का तीसरा मैच. 24 मार्च को मुंबई इंडियंस इस सीजन का पहला मैच खेलने उतरी. रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बैटिंग के लिए डेल्ही कैपिटल्स को बुलाया. मुंबई की प्लेयिंग इलेवन में एक नया प्लेयर दिखा. नाम- रसिख सलाम डार. सलाम आईपीएल में डेब्यू कर रहे थे और मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर भी. 17 साल के सलाम को टीम के कोच ज़हीर खान ने कैप देकर डेब्यू कराया. जब इस तेज गेंदबाज को आईपीएल के लिए चुना गया तो उस वक्त वो जम्मू में टूर्नामेंट खेल रहे थे. आईपीएल में चुने जाने के बाद सलाम ने कहा था-
सलाम जहां से आते है वहां जिंदगी मुश्किल है. कुलगाम के अश्मुजी गांव से आते हैं. इंसरजेंसी जैसे हालात में यहां कब कर्फ्यू लग जाए पता नहीं. कितने दिनों के लिए इंटरनेट बंद हो जाए पता नहीं. वेब पोर्टल कश्मीर लाइफ से बात करते हुए सलाम बताते हैं-
वीडियो- पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाएगा IPL 2019
यह बहुत रोमांचक क्षण है. इमोशंस पर काबू नहीं कर पा रहा. मेरा सपना सच हो गया है.अपने पहले ही आईपीएल मैच में सलाम को पारी का पहला ओवर फेंकने का मौका मिला. पहली ही गेंद नो बॉल दे दी. दूसरी गेंद पर शिखर धवन को आउट कर दिया था लेकिन फ्री हिट के चलते विकेट नहीं मिला. डीप स्क्वायर लेग पर धवन लपके गए थे. सलाम इसके बाद पूरे मैच में विकेट से महरूम रहे. 4 ओवर में सलाम ने 42 रन दे दिए.
मैच के बाद सलाम ने अपने ट्विटर पेज पर कहा-Meet Rasikh Salam - the youngest player from Jammu and Kashmir to make his debut in the @IPL 💙
Go boy, make us proud!#CricketMeriJaan#MumbaiIndians#OneFamily#MIvDCpic.twitter.com/1GrKyBFg4w — Mumbai Indians (@mipaltan) March 24, 2019
मैं नर्वस था. ऊपरवाले ने चाहा तो अगले मैच में अच्छा परफॉर्म करूंगा. आप सभी का शुक्रिया.आइए जानते हैं कौन हैं ये सलाम जिन्होंने IPL में डेब्यू किया है? सलाम राइटआर्म फास्ट बॉलर हैं. पेस के साथ गेंद को स्विंग कराते हैं और यही इनकी खासियत है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने इन्हें बेस प्राइस (20 लाख रुपए) में खरीदा था. नज़रें किंग्स इलेवन पंजाब की भी थी लेकिन मुंबई ने बाजी मार ली थी. इन्होंने अपने करियर में आईपीएल खेलने से पहले सिर्फ 9 मैच खेले थे. लिस्ट ए के दो मैच, फर्स्ट क्लास के दो मैच और 5 टी-20 मैच. फर्स्ट क्लास में सलाम ने 30 दिसंबर 2018 को डेब्यू किया था. कूच बिहार ट्रॉफी में इन्होंने अच्छी बॉलिंग की थी. 5 मैच में 19 विकेट लिए थे. चर्चा में कब आए? विजय हजारे ट्रॉफी के एक ट्रायल मैच में सलाम ने हैट-ट्रिक ली थी. इस मैच में 4 विकेट लिए थे. उस वक्त यह वीडियो वायरल हो गया था और इसके बाद लोगों और 'सिलेक्टर्स' की नज़रें सलाम की ओर गईं. वीडियो देखिए. स्कूल से ही क्रिकेट की शुरुआत करने वाले सलाम ने बाद में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेला. फिर दूसरे ट्रायल में जम्मू और कश्मीर के लिए चुने गए. सलाम कश्मीर से तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल में चुना गया है. इनसे पहले परवेज़ रसूल और मंज़ूर डार आईपीएल में चुने गए हैं. रसूल के बाद सलाम आईपीएल में खेलने वाले दूसरे कश्मीरी खिलाड़ी बन गए हैं. अगस्त 2018 में श्रीनगर के शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम में ट्रायल्स चल रहे थे. यहां इरफ़ान पठान और परवेज़ रसूल नए टेलेंट को खोजने पहुंचे थे. इन दोनों खिलाड़ियों की नज़र यहां सलाम पर पड़ी थी. सलाम को खोजने और उन्हें निखारने में इरफ़ान का अहम रोल माना जाता है.
सलाम जहां से आते है वहां जिंदगी मुश्किल है. कुलगाम के अश्मुजी गांव से आते हैं. इंसरजेंसी जैसे हालात में यहां कब कर्फ्यू लग जाए पता नहीं. कितने दिनों के लिए इंटरनेट बंद हो जाए पता नहीं. वेब पोर्टल कश्मीर लाइफ से बात करते हुए सलाम बताते हैं-
बचपन से ही क्रिकेट के प्रति पैशनेट रहा हूं. बुरे वक्त में मेरी मां हर वक्त मेरे साथ रही हैं. उन्होंने हमेशा मेरे कॉन्फिडेंस को बढ़ाया है. मैं चाहता हूं कि मेरे पास शोएब अख्तर जैसी पेस हो और इरफान पठान जैसी स्विंग.सलाम बताते हैं कि वो ऐसी जगह से आते हैं जहां खेल के लिए क्रिकेट माकूल नहीं है. बर्फ़बारी के कारण मौसम पर बहुत निर्भर रहते हैं. डिस्ट्रिक्ट लेवल पर प्राइवेट रूप से बुर्ज्हामा प्रीमियर लीग में परफॉर्म करने के बाद मुझे मौके मिलने शुरू हुए. इरफान पठान ने इनके साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. आप भी देखिए.
हम सभी लोगों में आंचलिकता होती है. कई लोग स को श तो कई र को ड़ बोलते हैं. ऐसे ही कश्मीरी लोग लव्ड बोलने में सहज नहीं रहते. वे लभड बोलते हैं. ऐसे ही सलाम स्पिनर सही से नहीं बोल पाते. वे स्पिनर को सिपनर कहते हैं. यह बोलते हुए लजा जाते हैं. क्यूट है न वीडियो!I have seen so many players grow with great satisfaction bt seeing this rookie #rashiksalamdar get picked by @mipaltan is toping my list.When I saw him 1st in d district selection in Kashmir I knew he will make it big.Congratulations young man u have a long way 2go pic.twitter.com/DfuPzmV7Nd
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 18, 2018
वीडियो- पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाएगा IPL 2019

