The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ‘Intruder’ who may have spiked Narsingh Yadav’s food identified

'पहलवान जी आपने तो पेशाब से पूरा भर दिया'

नरसिंह का सैंपल लेने वाले ने कहा था.

Advertisement
pic
27 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2016, 08:21 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने का यकीन कर पाना उनके जानने वालों के लिए अभी भी बहुत मुश्किल हो रहा है. धीरेंद्र सिंह जिन्होंंने नरसिंह का वो सैंपल लिया था, जिसे जांच में पॉजिटिव पाया गया है, कहते हैं-
'कई पहलवान नर्वस होने की वजह से यूरीन सैंपल नहीं दे पाते. पर नरसिंह इसको लेकर टेंशन फ्री थे और जब मैंने मजाक किया कि सर आपने तो सैंपल वाला डब्बा पूरा भर दिया तो उनका कहना था कि अभी खून भी दूंगा. अभी तो बहुत से टेस्ट देने हैं. मुझे यकीन नहीं होता, ऐसा हो सकता है.'
नरसिंह यादव का पक्ष पिछले ओलंपिक के ब्रौंज मेडल विनर योगेश्वर दत्त ने भी लिया है. इंडिया की कुश्ती की सबसे हेड संस्था WFI के प्रेसीडेंट ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि उनके पास अंतर्राष्ट्रीय संस्था FILA का 25 तारीख तक का अल्टीमेटम था कि अगर भारत 74 किलो वर्ग में किसी और पहलवान का नाम नहीं भेजता तो भारत का 74 किलो वर्ग का कोटा खत्म कर दिया जाएगा और उसकी जगह किसी और देश को मौका दे दिया जाएगा. इसके बाद अब भारत की ओर से प्रवीन राना को 74 किलो वर्ग में भेजा जाना है. पहलवान नरसिंह यादव के फूड सप्लीमेंट में मिलावट करने वाले की पहचान हो गई है. सोनीपत के साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेंटर से उड़ रही खबरों के मुताबिक, मिलावट करने वाला शख्स सुपर हैवीवेट कैटेगरी के एक इंटरनेशनल पहलवान का छोटा भाई है. बताते हैं कि उसी ने नरसिंह यादव के कमरे में घुसकर उसके खाने में संदिग्ध चीज मिला दी. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, आरोपी खुद 65 किलो कैटेगरी का पहलवान है और जूनियर लेवल पर इंडिया की तरफ से भी खेल चुका है. वह दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग भी देता है और साई के सोनीपत सेंटर में प्रैक्टिस करने वाले पहलवानों की अपोनेंट के तौर पर मदद करता है.
अखबार ने लिखा है कि नरसिंह जब बुल्गारिया खेलने गए थे, तब इस बंदे को उनके कमरे के आस-पास मंडराते देखा गया था. सेंटर के केडी जाधव हॉस्टल में उसने नरसिंह के कमरे की चाबी भी मांगी थी. लेकिन जब किसी ने उसे देख लिया तो उसने बहाना बनाते हुए कहा, 'ये पवन का रूम है ना?'
रेस्लिंग फेडरेशन के मुताबिक, FIR भी दर्ज करा दी गई है. बल्कि नरसिंह खुद ही समालखा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत लेकर गए थे.

नरसिंह की जगह प्रवीण राणा जाएंगे ओलंपिक

रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया शुरू से नरसिंह के पक्ष में खड़ी है. उसका दावा है कि नरसिंह यादव के खाने में साजिशन मिलावट की गई थी, जिसकी वजह से नरसिंह डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए और अब ओलंपिक नहीं जा पाएंगे. नरसिंह यादव 74 किलो कैटेगरी के पहलवान हैं. उनकी जगह अब प्रवीण राणा को ओलंपिक भेजा जाएगा. इससे पहले नरसिंह की ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमा से भी ठन गई थी. नरसिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांसा जीतकर ओलंपिक का टिकट हासिल किया था. लेकिन सुशील कुमार भी 74 किलो कैटेगरी में लड़ते हैं. उन्होंने नरसिंह को कुश्ती लड़ने का ओपन चैलेंज दिया और कहा कि जो जीतेगा, उसे ओलंपिक में भेज दिया जाए. लेकिन नरसिंह इसके लिए राजी नहीं हुए. इसके कुछ समय बाद ही उनके डोप टेस्ट में फेल होने की खबर आ गई. मंगलवार को नरसिंह एंटी डोपिंग एजेंसी NADA के सामने पेश होंगे.  

Advertisement

Advertisement

()