निर्मल भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री का नारा 'जहां सोच, वहां शौचालय' इस कदररंग ला रहा है, कि अब लड़कियां शादी तोड़ने को तैयार हैं. मजाक नहीं कर रहे. कानपुरकी इस लड़की ने शादी के चार दिन पहले अपना दूल्हा बदल लिया. और शादी की तय तारीख पर,यानी रविवार को नए दूल्हे से शादी की. और दूल्हा बदलने की वजह ये कि पिछले दूल्हेके घर में टॉयलेट नहीं था. 22 साल की नेहा श्रीवास्तव की शादी हिमांशु नाम के लड़केसे होने वाली थी. लेकिन शादी के चार दिन पहले लड़की को पता चला कि दूल्हे के घर मेंटॉयलेट नहीं है. असल में दूल्हे के घर वालों ने टॉयलेट बनवाने का वादा किया था.लेकिन पूरा नहीं किया. तो नेहा ने शादी करने से मना कर दिया. नेहा कहती है कि वोविद्या बालन के शौचालय वाले ऐड से प्रभावित हैं.https://www.youtube.com/watch?v=oBKeZmJeoy4 नेहा के इस हिम्मत भरे फैसले को देखसर्वेश नाम के लड़के ने उसे प्रपोज कर डाला. और नेहा ने हां कह दिया. और हो गई शादीतय. कमाल की बात ये कि नेहा और उसके पति सर्वेश, दोनों के घर वालों ने नेहा केफैसले का सम्मान किया. हम भी उम्मीद करते हैं कि मैगी नूडल की तरह हुई ये 'इंस्टेंटमैरिज' खूब अच्छी चले. अच्छी बात है कि लड़कियां अपने हाइजीन को लेकर जागरूक हो रहीहैं. कानपुर की नेहा को हमारा भी सलाम.