The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Influencer made reel amid street fight video goes viral shimla

कोई जिए कोई मरे, रील बननी चाहिए बस, शिमला का ये वीडियो देख यही कहेंगे

वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर अजीबोगरीब रील रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में कुछ लोगों को बीच सड़क पर लड़ते और एक-दूसरे के बाल खींचते हुए दिखाया गया है. लेकिन लड़की ने लड़ाई को अपनी मेन लीड बनाकर घटना को रील में बदलने का मौका ले लिया.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:03 PM IST)
shimla viral video
इन्फ्लुएंसर ने लड़ाई को अपनी मेन लीड बनाकर घटना को रील में बदलने का मौका लिया. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कई रील बनाने वालों को देखकर लगता है उन्हें किसी की तकलीफ, किसी के दर्द, किसी के झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है, अगर उससे लाइक और कॉमेंट मिलने के अच्छे चांस हैं. ये लोग कहीं कुछ भी हो रहा हो, उसे रिकॉर्ड कर लेंगे. चंद व्यूज़ के चक्कर में गालियां तक खा लेंगे, बशर्ते फेमस हो जाएं. ताजा उदाहरण बताते हैं. एक Video Viral हुआ है. इसमें लड़ाई चल रही है. जबरदस्त मारपीट हो रही है. लेकिन लड़ाई का फायदा उठाते हुए एक लड़की ने रील बना ली.

वायरल वीडियो शिमला का बताया जा रहा है. इसमें एक कंटेंट क्रिएटर अजीबोगरीब रील रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में लोगों को बीच सड़क पर लड़ते और एक-दूसरे के बाल खींचते हुए दिखाया गया है. आगे कई लोग लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इंस्टा यूजर ने इसकी रील बना ली. वो खूब मुस्कुराते हुए वीडियो बनाती दिख रही है.

वीडियो को X पर निखिल सैनी नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा,

"पिछले 2-3 सालों में शिमला का रिज शर्मनाक गतिविधियों का केंद्र बन गया है. रील बनाने वालों ने इस जगह पर कब्जा कर लिया है और रोजाना ऐसे बकवास वीडियो बनाए जाते हैं. इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में एक लड़की लड़ाई के दौरान रील बनाती हुई दिखाई दे रही है. इसे रोकने के बजाय, वे इसका इस्तेमाल कंटेंट बनाने के लिए करते हैं. स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाए और हमारे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा करें."

यह भी पढ़ें: 'पार्क में मौसम के मजे ले रहे थे लोग, तभी धुआंधार गोलियां चलने लगीं' 1 की मौत, वीडियो वायरल

वीडियो जल्दी ही इंटरनेट पर फैल गया. इस पर हर्षेंद्र वर्धन नाम के यूजर ने लिखा,

"यह बहुत असंवेदनशील और अमानवीय है. दुर्भाग्य से कानून में ऐसे लोगों का कुछ नहीं किया जा सकता."

एक यूजर ने लिखा,

"पता नहीं पुलिस वहां पर क्या करती है. जब भी मैं वहां से जाता हूं पुलिस गश्त पर होती है, लेकिन इनके टाइम पर पुलिस भी गायब हो जाती है."

आपकी इस वायरल वीडियो पर क्या राय है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

वीडियो: सोशल लिस्ट : वायरल अनिरुद्धाचार्य महाराज का बिस्कुट मीम वीडियो पर जवाब, लोग अब क्या कह रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()