जो लोग कह रहे थे कि धवन के दिन बीत गए, उन्हें मोहाली की ये पारी ज़रूर देखनी चाहिए
धवन के बल्ले की धमक वापस आ गई है.
Advertisement

शिखर धवन फॉर्म में आ चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया. चौथा वनडे मैच. मोहाली. टॉस के वक़्त विराट कोहली से पूछा गया कि किसे टीम से बाहर किया गया है? रांची वनडे भारत के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा था. टीम इंडिया 39 रन से हार गई थी. मोहाली वनडे में 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया. इस लिस्ट में उस खिलाड़ी का नाम नहीं था जो बाहर बैठने का सबसे ज्यादा हकदार था. क्योंकि उसने पिछले तीन मैचों में केवल 22 रन बनाए थे. उस खिलाड़ी का नाम है शिखर धवन. इस खिलाड़ी के ना चलने से भी ज्यादा दिक्कत वाली बात ये थी कि इस के कारण भारत की ओपनिंग गड़बड़ा गई थी. जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ जाता था. विराट ने रांची वनडे के बाद कहा था कि जल्दी आउट होने वालों को संभलना पड़ेगा.
शिखर धवन पर विराट की सीख ने काम किया है. दूसरी वनडे में कमाल के टच में लग रहे हैं. उन्होंने 41 बॉल में अपने 50 रन पूरे किए जिसमें 9 चौके जड़े. ये धवन का 28वां पचासा है. मैदान के चारों ओर चौके लगा रहे हैं. इसका मतलब ये हुआ कि शिखर धवन फॉर्म में आ चुके हैं. वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए ये अच्छा संकेत है.
शिखर धवन के लिए मोहाली का ग्राउंड काफी लकी रहा है. इसी मैदान ओर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने 187 रन की यादगार पारी खेली थी. धवन और रोहित की जोड़ी के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा है. लेकिन एक बार फिर दोनों रंग में हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में पार्टनरशिप के मामले में सबसे ज्यादा एवरेज इसी जोड़ी का है. धवन और रोहित की जोड़ी जब नहीं चलती तो भारत का परफॉरमेंस डाउन हो जाता है. इसमें कोई शक नहीं कि वर्ल्ड कप में भारत की नैया पार लगाने का दारोमदार इस जोड़ी पर रहेगा.FIFTY!#TeamIndia opener @SDhawan25 brings up his 28th ODI half-century
Scorecard - https://t.co/C3sH98vc7e#INDvAUSpic.twitter.com/VwY8hKLqJw — BCCI (@BCCI) March 10, 2019

