The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • indore viral video madhya pradesh four girls beat one police registered case

4 लड़कियों ने एक को भयानक मारा, VIDEO वायरल, लोग बोले- क्या ही देखना पड़ रहा है

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
Indore girls beating viral video
एक लड़की को 4 लड़कियों ने घेरकर पीटा. (स्क्रीनग्रैब)
pic
धीरज मिश्रा
7 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2022, 11:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो (Indore Viral Video) सामने आया है, जिसमें चार लड़कियां घेरकर एक लड़की को बर्बर तरीके से पीटती हुई नजर आ रही हैं. लड़कियों ने उस लड़की को लात-घूसों के साथ-साथ बेल्ट से भी पीटा, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और मदद करने की पहल नहीं की.

ये घटना बीते 4 नवंबर की बताई जा रही है. द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि रात में एक बजे एक घटना हुई थी. पीड़िता का नाम प्रिया वर्मा है. वो कीटनाशक की बिक्री करने वाले एक दुकान पर काम करती हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर ये घटना हुई है वो एक व्यवसायिक इलाका है, जो 24/7 खुला रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़कियों ने मारपीट करने के अलावा लड़की का मोबाइल फोन को भी रोड पर पटक कर तोड़ दिया.

Image embed

अजय वर्मा ने बताया कि इनमें से तीन आरोपियों को सोमवार 7 नवंबर को पुलिस थाने में बुलाया गया था और उन्हें चेतावनी दी गई है कि आगे से वो इस तरह के हमलों में शामिल नहीं होंगी.

इस मामले को लेकर एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकत), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (धमकी) और अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. हालांकि, इस केस में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है.

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि लड़कियां पीड़िता के मुंह पर एक के बाद एक पैर और मुक्के से हमला कर रही हैं. बीच में पीड़िता बेसुध हो जाती है, लेकिन इसके बाद भी वे उसे जमीन पर पटक रही हैं. बाल घसीट रही हैं. कई जगहों पर ये भी कहा जा रहा है कि हमलावर लड़कियां नशे में थीं. हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

हिमाचल इलेक्शन 2022: नई पेंशन योजना NPS का विरोध क्यों हो रहा है, यहां समझ सकते हैं

Advertisement

Advertisement

()