एमपी में पटवारी ने पत्नी की सहेली की चाय में मिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर रेप करने का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वो अपनी सहेली और पटवारी की पत्नी से मिलने Ujjain पहुंची थी. लेकिन वो घर पर नहीं थी. इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में एक पटवारी को अपनी पत्नी की सहेली के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. आरोप है कि पटवारी ने पहले महिला की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया और उसे बेहोश किया. फिर बेहोशी की हालत में कथित तौर पर उसके साथ रेप किया. बताया गया कि पीड़ित महिला आरोपी पटवारी की पत्नी की सहेली थी, जिससे मिलने वो पटवारी के घर गई थी. लेकिन उसकी पत्नी उस वक़्त घर पर नहीं थी. आरोप है कि उसने इसी बात का फायदा उठाया.
आजतक से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा के इनपुट्स के मुताबिक घटना मार्च, 2024 का है. 32 साल की महिला ने इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पटवारी दुष्यंत वर्मा के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज कराया है. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, महिला की दुष्यंत वर्मा की पत्नी से 3 साल पहले मुलाक़ात हुई थी. बाद में दोस्ती हुई और मोबाइल नंबर का लेन-देन हुआ. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो मार्च, 2024 में उज्जैन में दुष्यंत वर्मा के घर, उसकी पत्नी से मिलने गई थी. लेकिन जब वो घर पहुंची, तो उसकी पत्नी यानी महिला की सहेली घर में थी ही नहीं.
फ़ोटो वायरल करने की भी धमकीइसके बाद पटवारी दुष्यंत ने उसे चाय पीने के लिए दी. चाय में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था. महिला ने आगे बताया कि जब वो बेहोश हुई, तो दुष्यंत ने उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील फ़ोटो भी खींच लिये. बाद में दुष्यंत ने महिला को फ़ोटोज़ वायरल करने की भी धमकी दी.
ये भी पढ़ें - पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दलित युवक को रातभर पीटा, दो पुलिस वाले सस्पेंड, FIR दर्ज
पुलिस का बयानपीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में एडिशनल DCP आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि विक्टिम महिला की शिकायत के बाद रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है. घटना की आगे जांच की जा रही है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: MP के स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी टीचर अरेस्ट

