जिम में एक्सरसाइज़ करने आया था, जैकेट उतारते ही गिरा, मौत हो गई!
13 दिन बाद बेटी की शादी होनी है.

इंदौर के एक जिम (Indore Gym) का वीडियो वायरल हो रहा है. CCTV की फुटेज है, जिसमें लोग कसरत कर रहे हैं. एक व्यक्ति दिखता है. अपनी जैकेट उतार ही रहा होता है कि लड़खड़ाने लगता है. पास रखी एक मशीन का सहारा लेता है और गिर जाता है. फ़ौरन अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
13 दिन बाद बेटे की शादीआजतक से जुड़े धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला लसूडिया इलाके की गोल्डन जिम का है. मृतक का नाम प्रदीप रघुवंशी उर्फ़ मामा रघुवंशी है. उम्र. 55 साल. शहर के वृंदावन होटल के मालिक थे. गुरुवार, 5 जनवरी की सुबह वर्कआउट करने गए थे. ट्रेडमिल पर कुछ देर चलने के बाद उन्हें पसीना आया, तो जैकेट उतारने उतरे. इसी के ठीक बाद उन्हें दिल का दौरा आया और वो गिर पड़े. फ़ौरन नज़दीक के भंडारी हॉस्पिटल ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गोल्ड जिम के जिम ट्रेनर ने बताया,
"प्रदीप सर हमारे पुराने क्लाइंट थे. रोज़ जिम आते थे. दो-दो घंटे एक्सरसाइज़ करते थे. आज अचानक हार्ट अटैक आया और 3 मिनिट में सब ख़त्म हो गया. हम लोगों के लिए सीख यही है कि जिम करने के पहले ये ज़रूर देखना चाहिए कि हमारी क्षमता कितनी है. दूसरों को देखकर जिम नहीं करना चाहिए."
परिवार ने बताया कि रघुवंशी के दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी. पुलिस ने मामले में CCTV फ़ुटेज आने के बाद जांच शुरू की है. स्थानीय जानकार बताते हैं कि वो भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे.
भंडारी हॉस्पिटल के डॉक्टर हरीश सोनी ने बताया है कि ज़्यादा उम्र वाले व्यक्तियों को वर्क-आउट के पहले डॉक्टर से चेक-अप करवाना ज़रूरी है. कहा,
"आजकल हर कोई जिम जाने लगा है. अच्छी बात है, लेकिन 45 से ज़्यादा उम्र के लोगों को ऐसी एक्सरसाइज़ करने से बचना चाहिए, जिसमें शरीर पर ज़्यादा तनाव पड़े. इससे सांसें तेज़ चलती हैं. दिल पर दबाव पड़ता है. इस वजह से दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा ज्यादा रहता है. कोई भी प्रोटीन बिना डॉक्टर की सलाह के न लें."
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 13 दिन बाद, 18 जनवरी को प्रदीप रघुवंशी के बेटे की होनी है.
वीडियो: छींक ने ली 18 साल के लड़के की जान: 23 साल के टीचर को हार्ट अटैक आया, बच्चों के सामने हुई मौत!

