इंडोनेशिया में लापता हुए विमान के बारे में क्या पता चला है?
समुद्र में खोज और बचाव अभियान जारी.
Advertisement

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. फोटो-AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोताखोरों को जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में बोइंग 737-500 के मलबे के कुछ हिस्से मिले हैं. शनिवार, 9 जनवरी को Sriwijaya के विमान SJ182 ने जकार्ता से पोंतिअनक (Pontianak) के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन चार मिनट के अंदर ही रेडार से संपर्ट टूट गया.
विमान को ढूंढने के लिए 10 से अधिक जहाजों को नौसेना के गोताखोरों के साथ साइट पर तैनात किया गया था.
एयर मार्शल Hadi Tjahjanto ने बताया कि हमें गोताखोर टीम से रिपोर्ट मिली है कि पानी में दृश्यता अच्छी और स्पष्ट है जिससे विमान के कुछ हिस्सों की खोज हो सकेगी. हमें यकीन है कि यह वही प्वाइंट है जहां विमान क्रैश हुआ. उन्होंने बताया कि कुछ पार्ट्स मिले हैं जो विमान के हो सकते हैं. इससे पहले बचाव दल को बॉर्डी पाट्स, कपड़े के टुकड़े और मेटल मिले थे.
बचाव दल सक्रिय है. फोटो-AP
सिग्नल ब्लैक बॉक्स के हो सकते हैं BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख एयर मार्शल बैगस पुरुहितो ने बताया कि उन्हें दो जगहों से सिग्नल भी मिला है, जो ब्लैक बॉक्स हो सकता है. पुलिस के मुताबिक, दो बैग मिले हैं. एक बैग में यात्रियों के सामान और दूसरे में बॉडी पार्ट्स थे. किसी के भी बचने की उम्मीदें न के बराबर हैं.
Sriwijaya के विमान ने शनिवार, 9 जनवरी को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 36 मिनट पर जकार्ता हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. कुछ मिनटों बाद दो बजकर 40 मिनट पर विमान से संपर्क टूट गया. Pontianak के लिए सामान्य उड़ान 90 मिनट की होती है. विमान ने कोई संकट संकेत नहीं भेजा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24 के अनुसार, माना जा रहा है कि विमान एक मिनट से भी कम समय में 10 हज़ार फीट नीचे गिर गया.
BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मछुआरों ने हादसा होते हुए देखा था. चश्मदीदों ने बताया था उन्होंने एक धमाके की तेज आवाज भी सुनी थी. एक चश्मदीद ने कहा कि उसने विमान को समुद्र में गिरते हुए देखा था. पास के एक द्वीप के कई लोगों ने बीबीसी को बताया था कि उन्हें ऐसी वस्तुएं मिलीं हैं जो शायद विमान की हैं. 26 साल पुराना था विमान बोइंग 737-500 प्लेन 26 साल पुराना था. हालांकि एयरलाइंस का कहना है कि प्लेन ठीक स्थिति में था. एयरलाइंस का कहना है कि उड़ान भरने में 30 मिनट की देरी भारी बारिश के कारण हुई थी. Sriwijaya एयरलाइंस बजट एयरलाइंस है, जिसकी उड़ानें इंडोनेशिया और दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों तक सीमित है.
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 20 किलोमीटर उत्तर में प्लेन से संपर्क टूटा जो उस जगह से ज़्यादा दूर नहीं है जहां 2018 के अक्तूबर महीने में प्लेन क्रैश हुआ था. तब इंडोनेशियाई लायन एयर फ्लाइट उड़ान भरने के 12 मिनट बाद समंदर में गिर गई थी और कुल 189 लोगों की मौत हुई थी.
एयर मार्शल Hadi Tjahjanto ने बताया कि हमें गोताखोर टीम से रिपोर्ट मिली है कि पानी में दृश्यता अच्छी और स्पष्ट है जिससे विमान के कुछ हिस्सों की खोज हो सकेगी. हमें यकीन है कि यह वही प्वाइंट है जहां विमान क्रैश हुआ. उन्होंने बताया कि कुछ पार्ट्स मिले हैं जो विमान के हो सकते हैं. इससे पहले बचाव दल को बॉर्डी पाट्स, कपड़े के टुकड़े और मेटल मिले थे.
बचाव दल सक्रिय है. फोटो-APसिग्नल ब्लैक बॉक्स के हो सकते हैं BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख एयर मार्शल बैगस पुरुहितो ने बताया कि उन्हें दो जगहों से सिग्नल भी मिला है, जो ब्लैक बॉक्स हो सकता है. पुलिस के मुताबिक, दो बैग मिले हैं. एक बैग में यात्रियों के सामान और दूसरे में बॉडी पार्ट्स थे. किसी के भी बचने की उम्मीदें न के बराबर हैं.