एयरलाइंस की चल रही है छुट्टी. तो ये लोग कर रहे हैं मौज़. 10 अप्रैल की सुबह इंडिगोएयरलाइंस ने विस्तारा एयरलाइंस को चिढ़ाते हुए एक ट्वीट किया. लिखा, अरे एयरविस्तारा, हमने सुना इन दिनों तुम ऊंचे उड़ नहीं रहे हो? पार्किंग में रहो औरसुरक्षित रहो.Hey @airvistara , not #flyinghigher these days we heard?#StayingParkedStayingSafe #LetsIndiGo— IndiGo (@IndiGo6E) April 10, 2020 इस ट्वीट में इंडिगो ने फ्लाइंग हायर हैशटैगका इस्तेमाल किया. जिसे विस्तारा अपने प्रमोशन में इस्तेमाल करती है. इस ट्वीट केबाद विस्तारा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, नहीं इंडिगो. इन दिनों ग्राउंड पर रहना हीबेहतर है. उड़ना स्मार्ट चॉइस नहीं होगी. क्या कहते हो गो एयर?No 😌 @IndiGo6E, these days being on-ground is a wonderful thing. Flying wouldnot be the ‘smart’ choice, what say @goairlinesindia? #StayingParkedStayingSafe— Vistara (@airvistara) April 10, 2020 विस्तारा ने जवाब देते हुए इस खेल में गोएयर को भी जोड़ लिया. अब जवाब देने की बारी गोएयर की थी. उसने लिखा, एकदम सही बात हैविस्तारा. घर पर रहना सबसे ठीक है. जब तक लोग यात्रा करना शुरू नहीं करते, हम सभीइंतज़ार कर सकते हैं. अभी तो कोई उड़ ही नहीं सकता. सही कहा न एयर एशिया?Totally, @airvistara! Staying home is the safe feeling! We can hardly wait tilleveryone takes to the skies, coz at the moment it's not like #NowEveryoneCanFlyright, @AirAsiaIndian? #StayingParkedStayingSafe— GoAir (@goairlinesindia) April 10, 2020 एयर एशिया भी समझो जवाब देने का बसइंतज़ार ही कर रहा हो. एयर एशिया ने लिखा, एकदम सही बात है गो एयर. घर पर रहना हीसबसे रेड, हॉट और स्पाइसी है. सही कहा न स्पाइस जेट?Absolutely @goairlinesindia, for now though, staying at home is the Red. Hot.Spicy thing to do! Isn't that right @flyspicejet?! #StayingParkedStayingSafe— AirAsia India (@AirAsiaIndian) April 10, 2020 अब एयर एशिया ने स्पाइसजेट को इसखेल में शामिल कर लिया. स्पाइसजेट ने भी फटाफट ट्वीट किया और कहा- एयर एशिया, यहजानकर अच्छा लगा कि हमारे सोच हमारे रंगों की तरह मिलती-जुलती है. पंछी को पिंजरेसे उड़े हुए बहुत वक्त हो गया है. लेकिन हम बेहतर कल के लिए आज ऐसा कर रहे हैं. हैन दिल्ली एयरपोर्ट?@AirAsiaIndian, good to know our thoughts match, like our colours! Been a whilesince this bird flew out of her cage. But we’re happy creating a safer tomorrow,today! Right @DelhiAirport?#StayingParkedStayingSafe— SpiceJet (@flyspicejet) April 10, 2020 इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने स्पाइसजेट,एयरएशिया, इंडिगो, विस्तार, गोएयर सभी से कहा- आप सभी से सहमत. भारतीय आसमान जल्दही आप सभी के रंगों से भर जाएगा. अभी के लिए मुस्कुराने की वजह देने के लिएशुक्रिया. आसमान में एक साथ और ग्राउंड पर भी एक साथ. पार्किंग में रहें, सुरक्षितरहें.Agree with you @IndiGo6E @airvistara @goairlinesindia @AirAsiaIndian@flyspicejet, the Indian skies will be coloured with you soon but for now thanksfor giving us a reason to smile! Together in the skies, and together on groundtoo! #WorkFromHub #StayingParkedStayingSafe— Delhi Airport (@DelhiAirport) April 10, 2020 इसके बाद तो ट्वीट्स का ढेर लगगया. बेंगलोर एयरपोर्ट सहित कई ट्विटर पेज ने रिप्लाई करना शुरू कर दिया. एयरलाइंसकी छुट्टी चल रही है. 14 अप्रैल तक. इसके बाद भी कुछ एयरलाइंस ने सेवाएं नहीं शुरूकरने की बात कही है. ऐसे में ये लोग बैठे-बैठे क्या करें, करना है कुछ काम, तो यहीसब कर रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- ओडिशा ने लॉकडाउन 30 April तक के लिए बढ़ाया