भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक नई पहल की है. जो किनार्थ-ईस्ट के रहने वाले लोगों की मुश्किलें थोड़ी कम करेगा. इस स्कीम के मुताबिकदिल्ली में किसी नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले की मौत होती है तो इंडिगो की फ्लाइट शव कोबिना किसी चार्ज के नॉर्थ-ईस्ट पहुंचाएगी. बस इसके लिए दिल्ली पुलिस की तरफ सेसिफारिश होनी चाहिए. इस स्कीम का नाम 'आखिरी आहुति' रखा गया है.कंपनी ने इस पहल को लेकर अपने बयान में 'आखिरी आहुति' को इंसानियत को मजबूत करनेवाली पहल बताया है. और कहा, 'नॉर्थ-ईस्ट के रहने वालों लोगों की दिल्ली में मौत कीकई घटनाएं सामने आती हैं, जहां उनके परिवार वालों की गैर-मौजूदगी में दिल्ली में हीउनका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है. गरीबी की वजह से उनके परिवार वाले शव लेनेनहीं आ पाते हैं." दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट के स्टूडेंट्स'आखिरी आहुति' की शुरुआत गुरुवार को की गई है. कंपनी की ओर से इस बात का भी जिक्रहै कि "दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-ईस्ट यूनिट के सिफारिश पर इंडिगो शव को उसके घरपहुंचा देगा." कंपनी की तरफ से किए गए रिलीज के मुताबिक नॉर्थ-ईस्टर्न स्टेट्स के12 लाख से ज्यादा लोग दिल्ली में रहते हैं."इंडिगो ने सबसे पहले नॉर्थ-ईस्ट के लिए2004 में अपनी सेवा शुरू कर थीं. और अभी उसकी दिल्ली से नॉर्थ-ईस्ट के पांच शहरोंके लिए फ्लाइट हैं. इन शहरों में अगरतल्ला, गुवाहाटी और डिब्रुगढ़, चाबवा(नागालैंड) और इंफाल शामिल हैं.इसपर दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर रॉबिन हिबू ने बताया, "दिल्ली से नॉर्थईस्ट तकशव को जहाज से ले जाना काफी महंगा पड़ता है. नॉर्थ-ईस्ट के गरीब लोगों के लिए येस्कीम राहत देने वाली है."-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है