The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • indigo offloads 70 passengers for misbehaving

इंडिगो ने 70 लोगों को फ्लाइट से उतारा, जहाज में कर रहे थे बदतमीजी

सीट बदल-बदल कर प्लेन को पैसेंजर ट्रेन बना दिया था

Advertisement
pic
23 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2016, 01:58 PM IST)
Img The Lallantop
img - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिगो ने अपने एक प्लेन से एक नहीं, दो नहीं, पूरे 70 लोगों को उतार दिया है. और बताओ क्यों? क्योंकि वो बार बार आपस में सीट बदल रहे थे. यार हमें तो लगता था ये सिर्फ हमारे कानपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की आदत होती है. कि भाई जरा खिड़की छोड़ो मसाला थूकना है. पर इन लोगों के बारे में जान कर तो मौज आ गई कसम से. ये कांड हुआ फ्राइडे रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच. एक बड़ा सा ग्रुप हैदराबाद से रायपुर जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट में चढ़ा. पर उनको याद नहीं रहा कि ये बारातियों की प्राइवेट बस नहीं, हवाई जहाज है. कुछ लोग सीट बदलने लगे. तो कुछ सीटों के बीच चलने के लिए बनी जगह में खड़े हो गए. फ्लाइट टेक ऑफ होने लगी, और इनके लगेज ही नहीं एडजस्ट हुए. ऊपर से एयर होस्टेस और जहाज के क्र्यू की बात बात नहीं मानी. बताओ पीछे जहाज में भसड़ कटी हो तो बेचारा पायलट चलाए कैसे. कोई ट्रैक्टर तो है नहीं, जहाज है. इधर-उधर हुआ तो गिरने को जमीन भी न मिलेगी. तो पायलट साहब हुए नाराज. फ्लाइट का क्र्यू भी नाराज हुआ. और उतार दिया लोगों की फ्लाइट से. कि भाई ट्रेन का टिकट ही करा लो. इंडिगो वालों ने इन 70 लोगों के खिलाफ FIR भी लिखवा दी. कि बेशऊर हैं फ्लाइट में चढ़ने वाले लोग. और इधर इन लोगों का कहना है भसड़ जहाज वालों ने शुरू की. लोगों का चेक-इन बैगेज नहीं दिया. और इसीलिए लोग कन्फ्यूज हो गए. पर कुछ भी कहो, लोग बड़े दिलचस्प होंगे वो. 70 के 70.

Advertisement

Advertisement

()