The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indianapolis rapper Shoots Himself In Face For Music Video

चोमूपने की पराकाष्ठा, रैपर ने थूथन पर खुद मार ली गोली

कैलेंडर में 2016 चल रहा हो तो आदमी ख़बरों में आने के लिए कुछ भी कर सकता है. कुछ भी माने कुछ भी होता है.

Advertisement
pic
25 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 25 जुलाई 2016, 07:36 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आदमी फेमस होने के लिए क्या कर सकता है. साल 2016 है. आज की डेट पर तो कुछ भी कर सकता है. कैस्पर नाइट नाम का एक रैपर है. खुद को कैस्पर द फैंटम भी बुलाता है. उसने 4 रोज  पहले फेसबुक पर एक वीडियो डाला. सिंगर है तो आपको उम्मीद होगी कि गाना-वाना गाएगा. लेकिन नहीं बेई. अपने गाल में गोली मार ली. कार में बैठा था. बंदूक अड़ाया और धें से माल्लिया. खून चुचुआ उंचा. 
उसके पहले इसने 17 तारीख को कहा था कि उसको गोली मार दी किसी ने. ईस्ट इंडियानापोलिस में और शूटर जो है. वो पकड़ाया नहीं.
बाद में उसने क्लियर किया. उसको म्यूजिक वीडियो बनाना था. उसमें मुंह में गोली मारने का सीन धरना था. लेकिन कोई कैमरामैन इस दुर्लभ क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए तत्पर नहीं था. तैयार नहीं था. फिर क्या था. उसने खुद ही इस नेक काम को करने का बीड़ा उठाया. मार ली खुद को गोली. उसने बाद में बताया ऐसे महान कर्म वो दो बार पहले भी कर चुका है. पीड़ा के पैमाने में दर्द मात्र में चार था. माने गोली बहुत नहीं पिराई.   
उसके बाद भी एक वीडियो डाला. उसमें सिला हुआ मुंह दिखाकर बकैती छांट रहा था. आप भी देख लो. इंस्पायर न होना.

Advertisement

Advertisement

()