The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indiana Water toxicity US woman dies from drinking too much water in 20 mins in

20 मिनट में 4 बोतल पीने से महिला की मौत, जानिए क्या होती है वॉटर टॉक्सिसिटी?

महिला को डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा था, एक साथ कई बोतल पानी पी लिया.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2023, 04:16 PM IST)
women died because of drinking too much water
डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की मौत वॉटर टॉक्सिसिटी की वजह से हो गई. (फ़ोटो/फेसबुक / Ashley Summers/Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बचपन से ही हमें पानी पीने के फायदे बताए जाते हैं. दिनभर में 8 ग्लास पानी पीने से स्किन ग्लो करती है, शरीर में पानी की कमी से होने वाली समस्याएं नहीं होतीं वगैरह-वगैरह सब समझाया जाता है. लेकिन, ज्यादा पानी पीना जानलेवा हो सकता है, ये बहुत कम लोगों को ही पता होगा. लेकिन, ऐसा हुआ है अमेरिका के इंडियाना में. यहां एक महिला की पानी पीने से मौत हो गई. दरअसल, महिला ने 20 मिनट में 4 बोतल पानी पी लिया था. डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की मौत ‘वॉटर टॉक्सिसिटी’ की वजह से हुई है. वाटर टॉक्सिसिटी क्या होता है, ये बताएंगे लेकिन पहले पूरा मामला जान लीजिए. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला का नाम एश्ले समर्स है. 35 वर्षीय एश्ले दो बच्चों की मां हैं. 4 जुलाई को एश्ले अपने पति और बच्चों के साथ इंडियाना के लेक फ्रीमैन में घूम रही थीं. उन्हें अचानक से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) महसूस होने लगी. जिसके बाद उनके उन्होंने एक साथ अधिक मात्रा में पानी पी लिया.

डब्ल्यूआरटीवी को ऐश्ली के भाई डेवोन मिलर ने बताया, 

"मेरी दूसरी बहन, होली ने मुझे बताया कि एश्ले हॉस्पिटल में है. उसके सिर में सूजन है, हम नहीं जानते कि इसका कारण क्या है. हम नहीं जानते कि इसे कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, और यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है.''

भाई ने आगे कहा, ‘(फिर) मुझे पता चला कि मेरी बहन ने 20 मिनट में चार बोतल पानी पी लिया. यानि 20 मिनट में 2 लीटर पानी. मतलब इतना हमें आधे दिन में पीना चाहिए.’

एश्ले की बेटी ने बताया कि ट्रिप के आखिरी दिन उनकी मां ने कहा कि उनको डिहाइड्रेशन, चक्कर और सिरदर्द महसूस हो रहा है. ट्रिप से आने के बाद उनकी मां अपने गैराज में बेहोश हो गईं. उनको बाद में हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन, वो फिर कभी होश में नहीं आईं. बाद में डॉक्टर्स ने उनके परिवार को बताया कि एश्ले की मौत वॉटर टॉक्सिसिटी की वजह से हुई है. बेटी ने आगे बताया,

“मां की मौत हम सभी के लिए एक झटका था. जब डॉक्टर्स ने पहली बार हमे वॉटर टॉक्सिसिटी के बारे में बताया, हमे लग रहा था कि ऐसी भी कोई चीज़ होती है?"

वॉटर टॉक्सिसिटी क्या होती है?

ये बहुत कम समय में अधिक पानी पीने के कारण होता है. इसके अलावा किसी बीमारी की वजह से किडनी में पानी के जमने से भी वॉटर टॉक्सिसिटी होता है. इसकी वजह से  शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है. ऐसी स्थिति में लोग अस्वस्थ/कमजोर महसूस करते हैं. साथ ही, मांसपेशियों में ऐंठन, गले में खराश, मिचली और सिर में दर्द होना भी इसके लक्षण हैं. गंभीर मामलों में सीजर, कोमा या मरीज की मौत भी हो सकती है. 

वीडियो: कूद-कूद कर पढ़ाने वाले मास्टर जी ने लल्लनटॉप को सुनाया अल्केन-एल्कलाइन का फार्मूला

Advertisement

Advertisement

()