The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian U-17 football team is on same page as Brazil

मिलिए इंडियन फुटबॉल टीम से, जिसे अगले वर्ल्ड कप का दावेदार माना जा रहा है

इंडिया में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है इंडियन फुटबॉल टीम.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
15 नवंबर 2016 (Updated: 15 नवंबर 2016, 07:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अगले साल 2017 के अक्टूबर में अंडर-17 का फुटबॉल वर्ल्ड कप इंडिया में ही होने वाला है. पहली बार फुटबॉल का इतना बड़ा इवेंट इंडिया में हो रहा है और जाहिर है कि इंडियन जूनियर टीम भी इसमें शामिल होने वाली है. इस वर्ल्ड कप के लिए इंडिया की अंडर-17 टीम भी जोर-शोर से तैयारी में जुट गई है. फुटबॉल का इंडिया में वही हाल है जो क्रिकेट का ब्राजील में. मतलब की इंडिया वर्ल्ड फुटबॉल के मैप में कहीं नहीं स्टैंड करता है. इस पॉपुलर स्पोर्ट में  इंडियन टीम की रैंकिंग 133 है. पर भारत के सबसे चौचक फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश के इन जूनियर खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस ब्राजील की जूनियर खिलाड़ियों की टक्कर का है. अभी बाईचुंग भूटिया ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की टेक्निकल कमिटी के अध्यक्ष हैं.
भूटिया का कहना है कि  ‘‘हमने इंडिया की अंडर-17 टीम को ब्राजील के खिलाफ खेलते हुए देखा और इंडियन प्लेयर्स की परफॉर्मेंस ब्राजील के प्लेयर्स की टक्कर की थी. हमारी टीम इस समय वर्ल्ड क्लास टीमों के साथ खेल रही है. जाहिर सी बात है कि अगर आप मैच नहीं खेलोगे तो बेहतर प्लेयर्स नहीं पैदा कर सकते. हमारा फोकस अंडर-17 वर्ल्ड कप की टीम को वर्ल्ड क्लास टीम बनाना है. हमलोग ग्रासरूट लेवल पर काम कर रहे हैं. हम युवा प्लेयर्स को इसके लिए हर तरह की सुविधाएं दे रहे हैं."
बाईचुंग भूटिया की बातों को कोट करते हुए AIFF के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “इस समय जो इंडियन अंडर-17 टीम की परफॉर्मेंस है, वो इंडियन फुटबॉल में एक बहुत बड़ी क्रांति है. इस समय हमारी भारतीय टीम बेहतरीन कोचों के अंदर खेल रही है. और उन लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल रही है. और हमारी युवा टीम वर्ल्ड की बेस्ट टीम के साथ प्रैक्टिस कर रही है. अगले वर्ल्ड कप के लिए हमारी टीम बिलकुल रेडी है”.
इंडियन अंडर-17 टीम के हेड कोच निकोलाई एडम हैं. जो कि खुद भी जर्मनी के लिए खेल चुके हैं. वो पहले ही कह चुके हैं, “मेरी टीम में वो ताकत है कि हम जर्मनी की भी युवा टीम से मुकाबला कर सकते हैं. इंडियन अंडर-17 टीम अगले वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा अंडरडॉग साबित होगी. वर्ल्ड कप में हमारी टीम पूरी शिद्दत से खेलेगी”. अगले साल इंडिया में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप में जिन खिलाड़ियों पर सारा दारोमदार है, जानिए उन युवा तुर्कों के बारे में:

1. कोमल थाटल

कोमल थाटल, 15 साल का एक ऐसा लड़का जिसके मैजिक से इंडियन फुटबॉल लवर्स का दिल बाग-बाग हो जाता है. लोगों का कहना है कि आने वाले समय में कोमल इंडियन फुटबॉल को वर्ल्ड मैप पर ला सकते हैं. कोमल बेसिकली वेस्ट सिक्किम के रहने वाले हैं. और फॉरवर्ड से खेलते हैं.
कोमल
कोमल थाटल

कोमल थाटल ने अभी हाल ही में ब्राजील की अंडर-17 टीम के खिलाफ गोल दागकर इतिहास रचा था. ये ब्राजील के खिलाफ गोल करने वाले  पहले इंडियन बने. ये रिकॉर्ड उन्होंने गोवा में चल रहे ब्रिक्स अंडर-17 टूर्नामेंट में बनाया था. जिसमें उन्होंने दो डिफेंडर्स को छकाते हुए बॉल को नेट तक पहुंचाया था. कोमल इस समय जबरदस्त परफॉर्मेंस में हैं. कुछ दिनों पहले तक वो नंबर 10 मिडफील्ड प्लेयर थे. कोमल ‘नामची फुटबॉल एकेडमी’ के प्रोडक्ट हैं. ‘नामची फुटबॉल एकेडमी’ सिक्किम की एक फुटबॉल एकेडमी है. देखिए इस वीडियो में कोमल ने कैसे ब्राजील के खिलाफ गोल किया-
https://youtu.be/rOFRVElZFOA

2. अनिकेत अनिल जाधव

अनिकेत जाधव महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले हैं. अनिकेत इंडिया के लिए कई बेहतरीन गोल कर चुके हैं. अनिकेत ऐसे प्लेयर हैं जो दोनों पैरों से खेलते हैं. यूथ फुटबॉल में अगर किसी के सबसे ज्यादा फॉलोवर है तो वो अनिकेत के ही हैं. महाराष्ट्र के 16 साल के इस खिलाड़ी में कमाल का स्टेमिना है. उनकी फिटनेस भी लाजवाब है.
अनिकेत जाधव
अनिकेत जाधव

 
अनिकेत ने 8 साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया था. अब पुणे एफसी अंडर-19 टीम के लिए खेलते हैं.  राईट विंग, लेफ्ट विंग और स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं. तीनों ही पोजीशन इनके पसंदीदा हैं. इनके फेवरिट फुटबॉलर नेमार हैं. फेवरिट क्लब FC Barcelona है. जब भी खाली टाइम मिलता है तो वो फुटबॉल के अलावा टेबल टेनिस खेलते हैं.
देखिए एफसी टूर्नामेंट में सऊदी अरब के खिलाफ अनिकेत का गोल-
https://youtu.be/Wp-L0E3O0CM

3. सुरेश सिंह वांगजम

 सुरेश इंडियन अंडर-17 टीम के कप्तान हैं. और अगले साल इंडिया में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम को यही लीड करने वाले हैं. सुरेश सिंह वांगजम मणिपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इम्फाल के एक छोटी सी एकेडमी से किया. एएफसी अंडर -16 चैम्पियनशिप में अपनी लाजवाब परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता था. एएफसी अंडर -16 चैंपियनशिप में सुरेश बाकी युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल थे. उस चैंपियनशिप में सुरेश ने चार गोल दागे थे.
सुरेश सिंह वांगजम
सुरेश सिंह वांगजम

सेंट्रल मिडफील्डर सुरेश गेम के दौरान बहुत ही शांत दिखाई देते हैं. बाकी खिलाड़ियों के साथ पास का सुन्दर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ते हैं. सुरेश के ऐसे गोल बहुत फेमस है, जिसमें वो चार से पांच प्लेयर को छकाते हुए गोल करते हैं. इस समय भी वो अपनी टीम में सबसे परिपक्व खिलाड़ी हैं. यही वजह है कि टीम के कोच निकोलाई एडम ने टीम की जिम्मेदारी सुरेश को दी है.
एएफसी अंडर -16 चैंपियनशिप में इंडियन टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी थी. इंडिया का मैच सऊदी अरब के साथ चल रहा था. मैच लगभग आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई थी. इंडियन टीम आखिरी समय तक 3-2 से पीछे चल रही थी. तभी इंडिया को आखिरी लाइफ लाइन के रूप में सऊदी अरब के खिलाफ इंडियन टीम को एक पेनल्टी मिली. प्रेशर के बावजूद सुरेश बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ आगे आए. और एक शानदार सा गोल इंडिया के झोली में डाल दिया. और इंडिया को उस टूर्नामेंट में जो एक पॉइंट मिले थे वो उसी मैच से मिले थे.
इंडिया-सऊदी अरब के बीच हुए इस मैच के हाईलाइट्स में देखिए कि कैसे सुरेश ने आखिरी समय में जबर गोल करके इंडिया को हार से बचाया-
https://youtu.be/lxfIKvTUP-Q

4. अमन छेत्री

अमन छेत्री. नाम को ध्यान से देखिए. जैसे इंडिया के लीजेंडरी फुटबॉलर और इंडियन टीम के के कैप्टेन रहे सुनील छेत्री. अमन को भी जब आप खेलते हुए देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप सुनील छेत्री को खेलते हुए देख रहे हैं. हर इंडियन फुटबॉल लवर को ऐसा लगता है कि अमन आगे जाकर इंडियन फुटबॉल के सुपर स्टार होंगे.
अमन छेत्री
अमन छेत्री

अमन फॉरवर्ड से खेलते हैं. लोग कहते हैं कि अमन के खेलने का स्टाइल बिलकुल बार्सिलोना के लुईस सुआरेज की तरह है. खास बात ये है कि अमन स्ट्राइकर के तौर पर भी खेलते हैं. एफसी टूर्नामेंट में अमन ने मैच के स्टार्ट होते ही सातवें मिनट में गोल दाग दिया था.  
15 साल के अमन छेत्री  का जन्म गुवाहाटी के मालीगांव में हुआ था. बचपन में ही उनके पिता मुन्ना छेत्री और मां सीमा छेत्री ने डिसाइड किया कि अमन को एक फुटबॉलर बनाएंगे. फुटबॉल, दोनों का ही फेवरेट गेम है.

5. धीरज सिंह मोइरंगटेन

फॉरवर्ड, सेंट्रल, मिड फील्डर, गोलकीपर हर एक मोर्चे पर इंडियन टीम कमजोर रही है. कुछ चुनिंदे खिलाड़ी ही रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही है. पर इस समय इंडियन अंडर-17 टीम बहुत ही लकी है, क्योंकि उसको धीरज सिंह के जैसा बेहतरीन गोलकीपर मिला है.
धीरज सिंह
धीरज सिंह

धीरज सिंह इस समय महज 15 साल के हैं. अभी इंडियन अंडर-17 टीम ने जो लास्ट गेम ईरान के खिलाफ खेला था, उसमें धीरज ने अपनी बेहतरीन गोलकीपिंग से टीम को दो जबरदस्त गोलों से बचाया था. खासकर पेनल्टी कॉर्नर को जिस बहादुरी से रोका, वो काबिले तारीफ था.
धीरज मणिपुर के रहने वाले हैं. 5 फीट 5 इंच की लंबाई और 54 किलो के वजन वाले धीरज मणिपुर के मोइरन्ग्थेम के रहने वाले हैं. अंडर-16 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. और फिलहाल इंडियन अंडर-17 टीम के उपकप्तान हैं.


ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 




इंडियन सुपर लीग: फुटबॉल या फुटबॉल का जियो सिम

ये छोरी विदेश में धमाल कर रही है, अदिति चौहान को जानते हैं क्या?

मेसी ने संन्यास लिया, लेकिन ट्विटर पर ट्रेंड किए आफरीदी

हो सके तो लौट आओ ‘रिटायर’ लियोनल मेसी...

19 साल की लड़की कश्मीर को फुटबॉल खेलना सिखाएगी

Advertisement

Advertisement

()