इंडियन बहादुरों ने पाकिस्तान से जीता T-20 एशिया कप
नेत्रहीन टी-20 एशिया कप में इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आंखों से सब कुछ देखने वाली टीम जब खेलेगी, तब खेलेगी. फिलहाल इंडिया और पाकिस्तान की टीमों ने नेत्रहीनों का टी-20
एशिया कप खेल लिया है. और हमारे बहादुरों की टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम भी कर लिया है. 208 रन बनाए थे इंडिया ने
फाइनल मैच में. पाकिस्तानी टीम 163 रन पर ही ऑल आउट हो गई.
दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में रविवार को इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. इंडिया की नेत्रहीन टीम ने पाकिस्तान के
खिलाफ तीसरा खिताब जीता है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 में टी-20 वर्ल्डकप और 2014 में वर्ल्डकप पड़ोसी देश के खिलाफ
जीता था.

