The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian Student US Accident by car Family seeking urgent visa daughter neelam-shinde

तत्काल वीजा की मांग कर रहे परिवार को मिली मदद, अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद से कोमा में है बेटी

Indian Student Accident in US: पीड़िता का परिवार पिछले कई दिनों से अमेरिका जाने के लिए केंद्र से वीजा की मांग कर रहा था. इसके लिए उन्होंने मुंबई के वीजा कार्यालय में भी अनुरोध किया था, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया था.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 09:44 AM IST)
Indian Student US Accident by car Family seeking urgent visa daughter neelam-shinde
भारतीय छात्रा नीलम शिंदे का कैलिफोर्निया में एक्सीडेंट हो गया (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा की मांग कर रहे परिवार को आखिरकार वीजा के लिए अपॉइंटमेंट मिल गया है. दरअसल, 14 फरवरी को भारतीय छात्रा नीलम शिंदे को कैलिफोर्निया में एक कार ने टक्कर मार दी थी (Indian Student US Accident). इस हादसे के बाद वो कोमा में चली गई थी. पीड़िता का परिवार पिछले कई दिनों से अमेरिका जाने के लिए केंद्र से तत्काल वीजा की मांग कर रहा था. इसके लिए उन्होंने मुंबई के वीजा कार्यालय में भी अनुरोध किया था, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया था.

अब भी कोमा में है छात्रा

नीलम के बड़े भाई तानाजी शिंदे ने बताया कि 1 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे बान्द्रा कुर्ला संकुल (BKC), मुंबई में उनका वीजा अपॉइंटमेंट है. आगे उन्होंने बताया,

‘नीलम अभी भी कोमा में है, लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि फिलहाल वो खतरे से बाहर है. अगर वीजा बन जाता है तो मेरे पापा और मेरा भाई अमेरिका जाएंगें.’

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट में नीलम शिंदे के सीने में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. नीलम की हालत को देखते हुए अस्पताल ने परिवार को ईमेल भेजा और परिवार को जल्द से जल्द अमेरिका आने के लिए कहा. अस्पताल ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन करने की परमिशन मांगी थी.

ये भी पढ़ें: बेटी का यूएस में हुआ एक्सीडेंट, हालत नाजुक, पिता का आरोप वहां जाने के लिए नहीं मिल रहा वीजा

दो दिन बाद हादसे का पता चला

नीलम के परिवार को हादसे के दो दिन बाद उसके रूममेट ने जानकारी दी. जो महाराष्ट्र की ही रहने वाली है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, भारत ने घायल भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार के वीजा आवेदन पर औपचारिक रूप से अमेरिकी सरकार से भी संपर्क किया था.

बुधवार, 26 फरवरी को NSP (SP) नेता सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नीलम के परिवार की मदद करने का अनुरोध किया था. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

‘छात्रा नीलम शिंदे का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारत के महाराष्ट्र के सतारा से उसके पिता तानाजी शिंदे को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अपनी बेटी से मिलने की तत्काल जरूरत है. तानाजी शिंदे ने अमेरिका के लिए तत्काल वीज़ा के लिए आवेदन किया है और उन्हें मदद की जरूरत है.’

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए नीलम के चाचा ने कहा था कि परिवार तत्काल वीजा पाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय गया और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल, पूर्व सांसद श्रीनिवास पाटिल और पूर्व विधायक बालासाहेब पाटिल (दोनों सतारा से) से भी संपर्क किया.

वीडियो: रायपुर रोड एक्सीडेंट में 3 लड़कों पर गाड़ी चलाने वाली 'विदेशी महिला' का क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()