4 मार्च को यमन में एक हिन्दुस्तानी पादरी को ISIS ने एक रिटायरमेंट होम से किडनैपकर लिया था. उस दौरान ISIS आतंकियों ने 16 लोगों को गोली मार दी थी. उनमें 4 नन भीशामिल थीं. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे है और इसदिन आतंकी हिंदुस्तानी पादरी टॉम उज्हुनलिल की हत्या कर सकते हैं. फ्रांसिस्कनसिस्टर्स ऑफ़ सीसन ने फेसबुक लिखकर बताया कि उन्हें टॉम उज्हुनलिल के टॉर्चर के बारेमें पता चला है और ऐसा मालूम देता है कि उन्हें गुड फ्राइडे के दिन मार दिया जाएगा.उन्होंने साथ ही हर किसी से टॉम के लिए प्रार्थना करने को कहा. 4 मार्च को हुए अटैककी ज़िम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन यमन के अधिकारियों का मानना है किये काम ISIS का ही है. हालांकि उस एरिया में अल-कायदा भी खूब उत्पात मचाता है. एकनन के हाथ से लिखे ख़त को क्रिस्चियन वेबसाइट एलेटियन पर पब्लिश किया गया जिसमें येसाफ़ तौर पर लिखा है कि पांच इथियोपियन क्रिस्चियन पुरुष ननों की ओर भागे और उन्हेंबताया कि ISIS उन्हें मारने के लिए आ रहा है. उस ख़त से ही फादर टॉम के किडनैप होनेकी भी पुष्टि होती है.