The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian-Origin 'Dr Death' Arrested In US After 36 Patients Die

अमेरिका की पुलिस ने पकड़ा इंडियन ओरिजिन का डॉक्टर डेथ

साइकायट्रिस्ट बैन की हुई दवाओं का ओवरडोज देता था मरीजों को.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2016, 06:54 AM IST)
Img The Lallantop
Source: Tumbler
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका की क्लेटन पुलिस ने अरेस्ट किया है इंडियन ओरिजिन के साइकायट्रिस्ट नरेंद्र नागारेड्डी को. ये डॉक्टर डेथ के नाम से मशहूर है. 36 कत्ल के इल्जाम हैं इस पर. अपने मरीजों की दवा की ओवरडोज देकर मारता था. 12 मरीजों का तो पक्का हो गया है इनवेस्टिगेसन रिपोर्ट आने से. कि उनको बैन हो चुकी दवाओं का डोज दिया गया था. जोन्सबोरो में उसका ऑफिस है. उसको अरेस्ट करने के लिए करीब 40 एजेंट्स उसके ऑफिस पहुंचे.  सर्च और अरेस्ट वारंट लेकर धड़धड़ाते हुए. उनमें FBI वाले भी थे, लोकल पुलिस के भी. उसके बाद गए उसके घर. कि कुछ भी बचे नहीं. सब सुबूत कब्जे में ले लें. उसकी विक्टिम बनी एक मरीज थी ऑड्रे ऑस्टिन. 2 बच्चों की मां थी. 29 साल की उम्र. उसकी मां बताती हैं वो नशे में डूबी रहती थी. हमने इस डॉक्टर को दिखाया. इसने उसके लिए नशा करना और आसान कर दिया. उसको नुकसान करने वाली दवाओं का ओवरडोज दिया. जिनकी वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement

Advertisement

()