गणतंत्र दिवस का अवसर है. चारों तरफ देशप्रेम का माहौल बना हुआ है. ऐसे में पिछलेकुछ दिनों से व्हाट्सएप्प पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो इंडियन नेशनलएंथम की तर्ज़ पर है. वतन से मोहब्बत की बात है. जिंदाबाद का नारा है. पूरा-पूरानेशनल एंथम नहीं है, पर उसके आस-पास है. समझ न भी आए तो सुनने में फीलगुड सा होताहै.इस वीडियो को लोग व्हाट्सएप्प ग्रुप में खूब शेयर कर रहे हैं. भले ही हिंदी और अरबीभाषा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, दोनों ही भाषाएं अलग लैंग्वेज फैमिली से ताल्लुकरखती हैं, पर इसके ऑडियो को सुन कर भी आपको वही फीलिंग आती है. देखिए इस वीडियो में:https://www.youtube.com/watch?v=7LMVqJgCG5Uये वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर परयूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस भारत आए हुए हैं. गणतंत्र दिवस कीपूर्व संध्या पर दुबई के बुर्ज़ खलीफा को तिरंगे से जगमगा दिया गया था. ये वो वक्तहै जब भारत का संबंध अरब देशों के साथ अपने शिखर पर है. और इस दोस्ती को लेकर भारतऔर यूएई दोनों ही देश जोशो-खरोश दिखा रहे हैं. कुछ दिनों पहले यूएई के किंग भारतीयसंतो के साथ एक सभा में कीर्तन करते नजर आए थे.भारतीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या तिरंगामय 'बुर्ज खलीफा'कुल मिलाकर बात ये है कि भारत की अरब देशों के साथ रिश्तो की गर्म जोशी विश्व शांतिके लिए बड़ी अहमियत रखती है. और भारत का तो मूल मंत्र ही "वसुधैव कुटुम्बकम" है.बोले तो पूरा विश्व हमारा परिवार है.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :वो किस्सा, जब आजादी के बाद 'वंदे मातरम' पर बिफर गए थे मुस्लिम