नौकरी के लिए इंडिया से कनाडा गया, दो दिन में ही इतना बुरा होगा, किसने सोचा था!
“मुझे अंदाजा नहीं है आखिर ऐसा कैसे हुआ?"

हाल ही में मेटा (फेसबुक) कंपनी में हुई छंटनी के चलते कई लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है. उन्हीं में शामिल एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है (Man lost Meta Job after two days of Joining). वो मेटा में नई नौकरी के लिए कनाडा शिफ्ट हो गया था. ऑफिस ज्वॉइन भी कर लिया और काम शुरू होने के महज दो दिन बाद ही नौकरी चली गई. नई नौकरी की तलाश है.
हिमांशु वी IIT खड़गपुर से पासआउट एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. मेटा में नौकरी शुरू करने से पहले वो गिटहब, एडोब, फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं. लिंक्डिन पर पूरी कहानी बताते हुए हिमांशु ने लिखा
इसके साथ ही हिमांशु ने लिंक्डइन यूजर्स से निवेदन किया कि कनाडा या भारत में अगर कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोजीशन हो तो इस बारे में उन्हें सूचित करें.
हिमांशु के इस पोस्ट पर कई लोगों ने सहानुभूति व्यक्त की और मेटा के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब वेकेंसी से जुड़े लिंक्स भी शेयर किए. एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा
एक अन्य शख्स ने कॉमेंट में लिखा
हाल ही में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने 11 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था. मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क जकरबर्ग का कहना था कि कंपनी के रेवेन्यू में कमी आई है, जिसके चलते ये फैसला किया गया है. जकरबर्ग ने छंटनी को बहुत ही कठिन फैसला बताया.
देखें वीडियो- खर्चा पानी: फेसबुक के मालिक 'मेटा' का पैसा डूब गया!

.webp?width=60)

