'इंडियन आइडल' बवाल पर सोनू निगम का बयान आया, क्या अब विवाद रुकेगा या और राड़ा होगा?
पिछले 20 दिनों से शो पर हंगामा मचा हुआ है.
Advertisement

सोनू निगम ने जनता से रिक्वेस्ट की है कि अमित कुमार को अकेला छोड़ दिया जाए. फोटो - फेसबुक / इंडिया टुडे
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन आइडल. सिंगिंग रिएलिटी शो. पिछले कई दिनों से लगातार शो पर बवाल मचा हुआ है. दिवंगत सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया था. कि मेकर्स ने उनसे कहा था कि पार्टिसिपेंट्स की तारीफ करो. चाहे गा कैसा भी रहे हों. कुछ ऐसा ही बयान शो की पूर्व जज सुनिधि चौहान ने भी दिया था. शो की कंट्रोवर्सी से जुड़े बयानों के बाज़ार में अब सोनू निगम का नाम जुड़ा है. सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब 4 मिनट का एक वीडियो जारी किया. जहां कहा कि शो के मेकर्स और अमित कुमार, दोनों ही अपनी जगह सही हैं.
Indian Idol कंट्रोवर्सी का पूरा मामला क्या है?
9 और 10 मई को इंडियन आइडल ने किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड्स टेलीकास्ट किए थे. जहां पार्टिसिपेंट्स ने किशोर दा के गाने अपने-अपने अंदाज़ में गाए. चूंकि शो किशोर कुमार के नाम था, इसलिए उनके बेटे और सिंगर अमित कुमार को बतौर स्पेशल गेस्ट बुलाया गया. शो टेलीकास्ट हुआ. जिसके बाद जनता ने पार्टिसिपेंट्स को जमकर ट्रोल किया. शो के जजेस हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक को भी लपेटे में लिया. एपिसोड्स के कुछ दिन बाद अमित कुमार का बयान भी आ गया. जहां उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उनसे पार्टिसिपेंट्स की तारीफ करने को कहा था. उनके बयान के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया. कुछ शो की आलोचना करने लगे. तो कुछ ने कहा कि अमित कुमार को शो के बाद ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.
सोनू निगम ने अपने वीडियो में इसी बवाल पर बात की. कहा कि बहुत दिनों से वो ये कंट्रोवर्सी देख रहे हैं. लेकिन अब बात उनके बर्दाश्त के बाहर जा रही है. आगे कहा,
सोनू ने आगे इंडियन आइडल टीम से रिक्वेस्ट की. कि उन्हें अब इस कंट्रोवर्सी को खत्म कर देना चाहिए. साथ ही कहा कि अमित कुमार जी ने कभी ये नहीं कहा कि उन्हें तारीफ करने के लिए ज़बरदस्ती कहा गया था. सोनू ने आगे बताया कि इसमें इंडियन आइडल की भी कोई गलती नहीं. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमारे पार्टिसिपेंट्स की प्रशंसा कर देना. उनका उत्साहवर्धन कर देना. इसपर अपनी बात बढ़ाते हुए कहा,
मीका सिंह, कुमार सानू और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे सिंगर्स ने भी सोनू की बात का समर्थन किया. कुमार सानू ने कमेंट कर लिखा,
सोनू निगम ने अपने वीडियो में इसी बवाल पर बात की. कहा कि बहुत दिनों से वो ये कंट्रोवर्सी देख रहे हैं. लेकिन अब बात उनके बर्दाश्त के बाहर जा रही है. आगे कहा,
इंडियन आइडल में अमित कुमार जी आए. आप ही लोगों ने शोर मचाया कि बच्चों (पार्टिसिपेंट्स) ने अच्छा नहीं गाया. जजेस ने वैसा नहीं गाया. ये आप लोगों का ओपिनियन है. ये सच है कि कोई भी किशोर कुमार नहीं बन सकता. अमित कुमार जी बहुत बड़े आदमी है. हमारे उस्ताद जी के बेटे हैं वो. उन्होंने इस इंडस्ट्री को हमसे कई गुना ज़्यादा देखा है. सीधे आदमी हैं. शरीफ आदमी हैं. उनकी चुप्पी का आप लोग नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं.
सोनू ने आगे इंडियन आइडल टीम से रिक्वेस्ट की. कि उन्हें अब इस कंट्रोवर्सी को खत्म कर देना चाहिए. साथ ही कहा कि अमित कुमार जी ने कभी ये नहीं कहा कि उन्हें तारीफ करने के लिए ज़बरदस्ती कहा गया था. सोनू ने आगे बताया कि इसमें इंडियन आइडल की भी कोई गलती नहीं. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमारे पार्टिसिपेंट्स की प्रशंसा कर देना. उनका उत्साहवर्धन कर देना. इसपर अपनी बात बढ़ाते हुए कहा,
शो ने कुछ गलत नहीं किया. अमित कुमार जी ने भी कुछ गलत नहीं किया. उन्होंने कहा कि मुझे कहा था कि इनकी प्रशंसा कर देना. तो मैंने उनकी तारीफ की. कहने का मतलब है कि उन्होंने पार्टिसिपेंट्स की बुराइयां नहीं निकाली.सोनू ने फिर दोहराया कि अमित कुमार पर कोई टिप्पणी मत कीजिए. वो इंडस्ट्री में बहुत सीनियर हैं. साथ ही कहा कि प्रेस में उनके बयान को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. सोनू ने कहा कि अमित कुमार ने सिर्फ अपनी बात कही थी. वो इंडियन आइडल पर बिगड़े नहीं थे. इंडियन आइडल का पक्ष लेते हुए सोनू ने कहा कि पार्टिसिपेंट्स की भी कोई गलती नहीं. कभी-कभी गलती हो जाती है. अपने वीडियो के एंड में जनता से दरख्वास्त की कि वो इस मामले को अब और आगे न बढ़ाए.
मीका सिंह, कुमार सानू और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे सिंगर्स ने भी सोनू की बात का समर्थन किया. कुमार सानू ने कमेंट कर लिखा,
बिलकुल सही कहा सोनू. मैंने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी. मैं अमित दा का बहुत सम्मान करता हूं और किशोर दा की तरह कोई नहीं गा सकता. बच्चे क्या बड़े भी नहीं गा पाते उनकी तरह. वो हम सबके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं. अमित दा एक महान सिंगर हैं और सिर्फ हमारे सम्मान के हकदार हैं.पिछले 20 दिनों से इंडियन आइडल विवाद को लेकर खींचतान चल रही है. उम्मीद है कि सोनू निगम के बयान के बाद इस पूरे बवाल पर अंकुश लगेगा.

