ISIS. मौजूदा वक्त में दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन. सब इसे 'इस्लामिकस्टेट', 'ISIS' या 'IS' कहते हैं, लेकिन भारत सरकार ने इसका नामकरण करते हुए एक नयानाम दिया है. 'दाइश' (DAESH).ये फैसला देश के गृह मंत्रालय का है और मिनिस्ट्री के सोर्सेस का कहना है कि जल्दीही सरकारी कागजों में इससे जुड़ा बदलाव किया जाएगा. क्यूरॉसिटी वाला सवाल ये है किजब पहले से इसके तीन नाम हैं, तो एक नया नाम देने की क्या जरूरत थी. सरकार के पासइसका पुख्ता जवाब है.सरकार का कहना है, ''इस्लामिक स्टेट' नाम इस्तेमाल करने पर ऐसा महसूस होता है, जैसेये कोई लीगल और संवैधानिक दर्जे वाला संगठन हो, जबकि ये तो एक आतंकी संगठन है. हमकोई भी ऐसा नाम इस्तेमाल नहीं करना चाहते, जिससे इसे वैधानिकता मिलती दिखे. ये नामइस संगठन के देशों को 'इस्लामिक स्टेट' बनाने के मंसूबे से मेल खाता है. इस नाम सेइंटरनेट पर गुमराह लोगों पर ज्यादा असर पड़ता है.'ये तो है कारण नाम बदले जाने का. अब दूसरा सवाल ये कि 'दाइश' का मतलब क्या होता है.'दाइश' अरबी जुमले 'अल-इस्लामिया फाई अल-इराक वा अल शाम' का छोटा वर्जन है, लेकिन'ISIS' को खुद को 'दाइश' बुलाए जाने से सख्त नफरत है. अरबी भाषा में ये शब्द 'दइस'या 'दहेस' से मिलता है, जिसका मतलब 'किसी चीज को अपने पैरों तले कुचलने वाला' या'दूसरों पर अपने विचार थोपने वाला कट्टर' होता है.'ISIS' को 'दाइस' बुलाए जाने से इतनी नफरत है कि ऐसा करने पर वो नाम लेने वाली कीजीभ काटने तक की धमकी दे चुका है. दुनिया के दूसरे देशों में भी 'ISIS' के बजाय'दाइश' यूज करने का चलन बढ़ रहा है. पेरिस अटैक के बाद अमेरिकी विदेशमंत्री जॉनकैरी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी इसके लिए 'दाइश' शब्द हीइस्तेमाल किया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: राधे मां के जागरणों की जिम्मेदारी लेगा ISIS? आमाक: इकलौता मीडिया जोदुनिया को ISIS की खबरें बताता है! ISIS ने बनाए औरतों से रेप करने के रूल