The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian embassy in South Korea issues travel advisory for travelers

इन्फ्लुएंसर सचिन अवस्थी के साथ जेजू आइलैंड पर जो हुआ, उससे बचने का तरीका दूतावास ने बता दिया

Indian embassy South Korea advisory: साउथ कोरिया में भारतीय दूतावास ने वीजा वेवर स्कीम के तहत जेजू आइलैंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. कहा गया है कि वीजा वेवर स्कीम यात्रियों को मेनलैंड कोरिया जाने की इजाजत नहीं देती है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2026, 08:54 PM IST)
Indian embassy South Korea advisory
जेजू आइलैंड पर भारतीय यात्री वीजा वेवर स्कीम के तहत जा सकते हैं. (फोटो- Inside Jeju)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साउथ कोरिया स्थित भारतीय दूतावास ने फ्री वीजा स्कीम के तहत जेजू आइलैंड जाने वालों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें दूतावास ने कहा है कि वीजा वेवर स्कीम यात्रियों को मेनलैंड कोरिया जाने की इजाजत नहीं देती है. इस बात पर भी जोर दिया गया कि इमिग्रेशन ऑफिसर ही फाइनल डिसीजन लेंगे कि आपको एंट्री देनी है या नहीं.

मंगलवार, 24 फरवरी को इंडियन एम्बेसी ने दो पन्नों की एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि वीजा वेवर स्कीम के तहत आए कुछ भारतीय यात्रियों को कोरिया में एंट्री देने से रोक या वापस भेज दिया गया. इस परेशानी से बचने के लिए दूतावास ने कुछ दिशा-निर्देश निकाले हैं. इनका पालन करना कोरिया आने वाले सभी भारतीय यात्रियों के लिए जरूरी है.

नीचे मेंशन इन दस्तावेजों की प्रिंट कॉपी यात्रियों के पास होनी चाहिए. सिर्फ फोन में स्क्रीनशॉट नहीं रखने.

1. वापसी का कंफर्म टिकट होना जरूरी.
2. आप कहां-कहां जाएंगे इसका प्लान पहले से बना लीजिए. यानी पहले दिन कहां घूमेंगे और दूसरे दिन कहां. 
3. आपके खाते में खर्च करने और घूमने के लिए पर्याप्त रकम होनी जरूरी. ये दिखाने के लिए हाल फिलहाल का बैंक स्टेटमेंट या इंटरनेशनल कार्ड या फोरेक्स दिखा सकते हैं.  
4. पूरे स्टे के लिए होटल रिजर्वेशन जरूरी. जहां रहेंगे वहां का कांटेक्ट नंबर.
5. ट्रैवल इंश्योरेंस.
6. आपका पासपोर्ट 6 महीने तक वैलिड रहेगा.

दूतावास ने साफ-साफ मेंशन किया है कि वीजा वेवर स्कीम से आपको एंट्री मिलेगी या नहीं इसकी गारंटी नहीं है. क्योंकि आखिरी राय इमिग्रेशन ऑफिसर की होगी. वे आपका इंटरव्यू लेंगे. आपको अपने डे प्लान, होटल आदि की जानकारी देनी होगी. अगर उन्हें आपके जवाब संतोषजनक नहीं लगे, तो आपको वापस भेजा जा सकता है.

अधिकारियों ने कहा है कि जेजू वीजा फ्री स्कीम सिर्फ शॉर्ट टर्म टूरिज्म के लिए हैं. अगर आप ओवरस्टे करते हैं, गलत एक्टिविटी में शामिल होते हैं या फिर बिना वीजा के कोरिया मेनलैंड जाने की कोशिश करते हैं, तो आपका फ्यूचर में ट्रेवल बैन भी किया जा सकता है. आखिर में दूतावास ने भारतीय यात्रियों के लिए नंबर और ईमेल आईडी भी शेयर किए हैं. ताकि उन्हें कोई परेशानी हो, तो कॉन्टैक्ट किया जा सके.

यह एडवाइजरी ऐसे समय पर आई है, जब कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सचिन अवस्थी को जेजू आइलैंड में एंट्री नहीं दी गई थी. अवस्थी ने बताया कि इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनकी और उनकी पत्नी की एंट्री को रोक दिया था. एयरपोर्ट से बाहर ना जाने देने के पीछे कोई एक्सप्लेनेशन भी नहीं दिया गया.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बेटी ने बनाया Korean Heart, पापा ने निकाल के दे दिए पैसे, वीडियो हो गया वायरल

Advertisement

Advertisement

()