The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian Cricket Superfan Charulata Patel passes away at the age of 87

हज़ारों की भीड़ में व्हीलचेयर पर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने वाली चारुलता नहीं रहीं

रोहित शर्मा से विराट कोहली तक, सब उनके फैन थे.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2020, 08:10 AM IST)
Img The Lallantop
विराट कोहली ने ये तस्वीर ट्वीट की थी. मैच के बाद चारूलता से मिले थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्डकप 2019 में एक नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था. वो नाम था चारुलता पटेल. 87 साल की बुजुर्ग महिला. टीम इंडिया की सुपरफैन. बांग्लादेश के साथ हो रहे मैच में इंडियन क्रिकेटर्स को चियर करने स्टेडियम पहुंची थीं. टीम इंडिया की यही सुपरफैन चारुलता अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 14 जनवरी के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चारुलता की मौत की जानकार दी गई. क्रिकेट डॉट दादी नाम के इस पेज ने लिखा,

'बहुत भारी दिल से आपको ये जानकारी दे रहे हैं कि हमारी प्यारी दादी ने 13 जनवरी के दिन शाम 5.30 बजे आखिरी सांस ली. वो बहुत ही प्यारी थीं. ये सच है कि 'छोटी चीजें छोटे पैकेज में ही आती हैं'. हमारी दादी हमेशा खुश रहने वाली व्यक्ति थीं. असाधारण थीं. हमारी दुनिया थीं. पिछले साल आप लोगों ने उन्हें खास महसूस कराया, इसके लिए थैंक्यू बोलना चाहते हैं. वो उस अटेंशन से खुश थीं. विराट कोहली को बड़ा थैंक्यू, उन्होंने उन्हें बहुत खास महसूस कराया था. विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनकी मुलाकात उनके लिए बहुत खास थी. उन्होंने कई बार हमें ये बात बताई थी. भगवान शिव उनकी आत्मा को शांति दे. उनके लिए प्लीज़ प्रार्थना करें.'

यहां तक कि BCCI ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर चारुलता की तस्वीर डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. लिखा,

'टीम इंडिया की सुपरफैन चारुलता पटेल हमेशा हमारे दिल में रहेंगी और खेल के लिए उनका जोश हमें प्रेरित करता रहेगा.'

शिखर धवन ने भी ट्वीट करके चारुलता पटेल को श्रद्धांजलि दी है. लिखा, 'आपको हम कभी नहीं भूलेंगे. बिना शर्त प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.'

कौन थीं चारुलता पटेल?

2019 के वर्ल्डकप का 40वां मैच. भारत और बांग्लादेश की टीमें खेल रही थीं. स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. दोनों देशों के फैन्स अपने-अपने अंदाज में अपनी टीमों को चियर कर रहे थे. इन्हीं लोगों के बीच मौजूद थीं टीम इंडिया की सुपरफैन चारुलता पटेल. 87 साल की ये बुजुर्ग महिला अपनी व्हीलचेयर पर बैठी थीं. पूरे जोश में टीम इंडिया के लिए भोंपू बजा रही थीं. झंडा लहरा रही थीं. कैमरे को ये फैन भा गईं और उसने चारुलता के एक्शन्स को कैद कर लिया. बड़ी स्क्रीन पर चारुलता दिखीं. हर किसी ने उन्हें पसंद किया. मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे मिलने भी पहुंचे. कोहली ने ट्विटर पर चारुलता की तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें थैंक्यू भी बोला था.

चारुलता पटेल अपनी जवानी के दिनों से क्रिकेट देखती थीं. जब काम करती थीं, तो टीवी पर देखती थीं, जब रिटायर हो गईं तो लाइव देखने लगीं. चारुलता ने बांग्लादेश और भारत के मैच के बाद बताया था-

‘जब इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब भी वो स्टेडियम में मौजूद थीं.’

चारुलता ने बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. वो मानती थीं कि कोहली से बेस्ट प्लेयरआज तक कोई नहीं हुआ है.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()