क्रिकेट प्लेयर खाली मैदान पे ही नहीं दिखते हैं. ये भी हम जैसे सांस-वांस लेते हीहैं. किराना खरीदते होंगे. कपड़े-वपड़े सब. इन्हें भी इधर-उधर जाना ही होता है. आनेजाने में किसी ने टैक्सी पकड़ी तो किसी ने फ्लाइट पकड़ी. सब छोड़ो, फ्लाइट का सोचो.फ्लाइट पकड़ी तो एअरपोर्ट पे लोगों के सामने आ गए. दोनों हाथ उठाये सेक्योरिटी चेकपे खड़े थे. जैसे पांचवीं क्लास में पीटी कर रहे हों. हमको आज पता चला कि इनके सबकेभी सामान चेक होते हैं. पुलिसवाले इनको भी घूर-घूर के देखते हैं. इनको इसलिए देखतेहैं क्योंकि दुबारा दिखें न दिखें कोई भरोसा? एक बात और होती है. आस पास खड़े लोगहल्ला काट रहे होते हैं. लोग माने फैन्स. कोहली आया तो कोहली-कोहली चिल्लाने लगे.धोनी आया तो धोनी-धोनी. ये सब चिल्लाते हैं जिससे कोहली कहीं भूल न जाए कोहली असलमें वही है. पुलिसवाले भी इनकी तलाशी मुस्कुराते हुए लेते हैं. ये सब हमने देखा इसवाले वीडियो में. एअरपोर्ट पे हैं सब खिलाड़ी. फैन्स सब धकापेल चिल्ला रहे हैं.पुलिसवाले मुस्किया रहे हैं. वीडियो देखो: https://youtu.be/hifpb40jQF4