CM ऑफिस से निकला 'लाश खोदू' बिज्जू
बम स्कॉयड अपनी रुटीन जांच कर रहा था. बम तो नहीं निकला, ये निकल आया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लखनऊ के सीएम ऑफिस की बिल्डिंग में बिज्जू निकल आया. पांचवे फ्लोर के कैबिनेट हॉल में. इसी जगह अखिलेश यादव का ऑफिस भी है.
हुआ ऐसा कि बम डिस्पोज करने वाली टीम अपनी रुटीन जांच कर रही थी. जैसे रोज होती है. पांचवें फ्लोर के कैबिनेट हॉल में उन को एक बिज्जू छिपा मिला. उसको पकड़ने की कोशिश की तो लगा झेलाने. कहां वो इत्ता फुर्तीबाज, जहां जगह पाता वहां घुस जाता. फिर खोजी कुत्ता बुलाया गया. उसकी हेल्प से पकड़ में आ गया.
इसके पहले भी सीएम ऑफिस में एक बार बिज्जू देखा गया था. उसके बाद सर्च ऑपरेशन भी चला था. लेकिन घंटों मच मच के बाद भी वो मिला नहीं. अब जाकर पकड़ में आया है बच्चा.